{"_id":"5946be244f1c1b12698b46ad","slug":"41497808420-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनचौपाल में मंत्री ने सुनी जनता की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनचौपाल में मंत्री ने सुनी जनता की समस्याएं
Updated Sun, 18 Jun 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी जी ने जनचौपाल कार्यक्रम के तहत दूसरे दिन भी आधा दर्जन से अधिक गांवों में चौपाल लगाकर जनता की समस्याएं सुनी और निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए । कहा कि हर योजनाएं धरातल पर दिखे और उसका लाभ प्रत्येक पात्रों को मिले यही सरकार की मंशा है।
मंत्री ने जनचौपाल की शुरुआत रामपुर चिट गांव से की। वहां मौजूद एक-एक फरियादियों की फरियाद सुनी। मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। कहा कि पुलिस थानों पर आने वाले फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुने व त्वरित निस्तारण करें। सभी थानों में फरियादियों के बैठने व पानी की व्यवस्था दुरुस्त रहे।
इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जो भी पात्र हो, चयन करने का निर्देश दिया। मंत्री ने कहा, अधिकांश सड़कें गड्ढामुक्त हो गई है। अवशेष मार्गों को भी शीघ्र ही गड्ढामुक्त कर दिया जाएगा। इसके बाद क्रमश: सुजायत, कारो, बढ़वलिया, नसीरपुर कला,नगवागाईं, सुरही, उजियार, नारायणपुर में चौपाल में लोगों ने बढ़चढ़ कर मंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं रखी।