फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   सिलेंडर लीकेज से लगी आग, गृह स्वामी झुलसा

सिलेंडर लीकेज से लगी आग, गृह स्वामी झुलसा

Wed, 14 Jun 2017 11:11 PM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
सिलेंडर लीकेज से लगी आग, गृह स्वामी झुलसा
लालगंज(बलिया)। दोकटी थाना क्षेत्र के मुरारपट्टी गांव में मंगलवार की रात सिलेंडर लीकेज के कारण आग लग गई। आग से लगभग पचास हजार से अधिक नगदी, गहना के साथ घर में रखे दैनिक उपभोग के सभी सामान जलकर राख हो गए। संयोग रहा कि कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों ने आग को शांत किया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि मुरारपट्टी गांव में डोका यादव के घर अचानक गैस का रिसाव हो गया। डोका यादव साइनस के बीमारी से ग्रसित हैं लिहाजा वह गैस की महक को नहीं पहचान सके और किसी काम के लिए माचिस जलाई तो अचानक आग लग गई। आग लगते ही डोका ने भागकर जान बचाई और हल्की रुप से झुलस भी गए। सूचना पाते ही पीसीआर वैन, दोकटी पुलिस और अगिभनशमन की गाड़ी भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


.. तो हो सकता था बड़ा हादसा
लालगंज। आग पर यदि कुछ देर और काबू नहीं पाया गया होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। आग लगने के बाद सिलेंडर की आकृति बिगड़ गई थी और कभी भी फट सकता था।

दुल्हनों के सामान भी हुए खाक
लालगंज। दो माह पहले ही डोका के दो भाईयों की शादी हुई थी घर में आई नई दुल्हनों के मायके से मिले सामानों के अलावा जेवरात आदि भी थे जो अगलगी में स्वाहा हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed