{"_id":"6739061cb614ec26b40b72a6","slug":"40-patients-suffering-from-burning-eyes-and-57-suffering-from-sore-throat-arrived-ballia-news-c-190-1-ana1001-126916-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: आंखों में जलन के 40 और गले में खराश के 57 मरीज पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: आंखों में जलन के 40 और गले में खराश के 57 मरीज पहुंचे
विज्ञापन
बलिया। जनपद में मौसम बदलने से लोग सूखी खांसी की चपेट में आ रहे हैं वहीं बढ़ते वायु प्रदूषण से लोगों की आंखों में जलन की समस्या बनने लगी है। जिला अस्पताल से लगाय निजी अस्पतालों में जिला अस्पताल की ओपीडी में शनिवार को आंखों में जलन के 40 और गले में खराश के 57 मरीज पहुंचे थे।
दिवाली के बाद एकाएक मौसम में अचानक बदलाव हुआ है। छठ व कार्तिक पूर्णिमा बाद वायु प्रदूषण की गुणवक्ता 160 एक्यू है, जो काफी खराब है। इससे लोगों को खांसी और गले में खराश की समस्या अधिक बनी है। वायु प्रदूषण से आंखों में जलन से लोगों की आंखें लाल हुई पड़ी हैं। प्रतिदिन जिला अस्पताल की ओपीडी में ईएनटी, फिजिशियन और नेत्र रोग विशेषज्ञ के कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी लाइन लग रही है। नेत्र सर्जन डॉ. रिखीलाल गुप्ता ने बताया कि प्रदूषण से लोगों की आंख में जलन की शिकायत बढ़ी है।
ओपीडी में आने वाले 150 मरीजों में 72 के करीब मरीज आंखों में जलन की शिकायत बता रहे हैं। सुबह में टहलने पर आंख में जलन हो रही है। ईएनटी सर्जन डॉ. शैलेश कुमार ने बताया कि बदले हुए मौसम में वैसे तो यह खांसी सभी को हो रही है, लेकिन इसकी चपेट में बच्चे व बुजुर्ग अधिक आ रहे हैं। इन दिनों सूखी खांसी के मरीज अधिक आ रहे हैं। सूखी खांसी एलर्जी होने के साथ ही मौसम बदलने की वजह से बढ़ी है। दिवाली पर हुई आतिशबाजी के प्रदूषण की वजह से भी समस्या बढ़ी है।
विज्ञापन
खांसी ठीक होने में मरीजों को करीब 15 से दिन लग रहे हैं। फिजिशयन डाक्टर मनोज कुमार ने बताया की बदले मौसम में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। मास्क लगाकर घर से निकले, प्रदूषण से बचें, ठंडी चीजों का इस्तेमाल न करें और गर्म पेय पदार्थ सूप, चाय आदि लेते रहे। ओपीडी में आने वाले मरीजों को परामर्श एवं दवा दी जा रही है।