फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   40 boxes of English liquor recovered from stolen pickup

चोरी की पिकअप के 40 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

Thu, 15 Sep 2022 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
40 boxes of English liquor recovered from stolen pickup
इलाकाई पुलिस ने एसओजी की मदद से चालीस पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों संबंधित धाराओं में निरुद्ध कर न्यायालय को सौंप दिया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कोरांटाडीह के चौकी इंचार्ज मंतोष सिंह हमराहियों के साथ भरौली तिराहे पर मौजूद थे। इसी दौरान तस्करी कर बिहार शराब ले जाने की सूचना पर वहां एसओजी प्रभारी अजय यादव दल बल के साथ मौके पर पहुच गए और वाहनों की चेकिंग में जुट गए। इस दौरान गाजीपुर की ओर से एक पिकप भरौली की तरफ आती दिखी, जिसे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पिकअप पर चालीस पेटी अंगेजी शराब लदा था। पूछताछ में चालक ने अपना नाम कुन्दन कुमार खरवार पुत्र छट्ठू खरवार निवासी ग्राम दुध्दी पट्टी सिमरी थाना सिमरी तथा दूसरे ने अपना नाम विकास कुमार तुरहा पुत्र कन्हैया तुरहा निवासी ग्राम दुध्दी पट्टी बाजार सिमरी थाना सिमरी जिला बक्सर, बिहार बताया। जांच में तथा बरामद पिकअप चोरी की पाई गई। पुलिस ने मामले में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों को न्यायालय के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed