{"_id":"57c450324f1c1b094b2cb452","slug":"4-kote-ki-dukan-nilambit","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन वितरण में गड़बड़ी पर कोटे की दूकान होगी निलंबित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन वितरण में गड़बड़ी पर कोटे की दूकान होगी निलंबित
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Mon, 29 Aug 2016 08:39 PM IST
विज्ञापन
वास्तुु अनाज
जिलाधिकारी ने सोमवार को बैरिया क्षेत्र के कई राहत वितरण शिविरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को युद्धस्तर पर राहत सामग्री वितरित कराने का निर्देश दिया। पांडेयपुर वितरण केंद्र पर गोदाम को देखा और राशन की गुणवत्ता परखी। वहां वितरण कार्य आलू न होने की वजह से रुका हुआ था। जिलाधिकारी ने तत्काल आलू मंगवाकर वितरण कार्य कराने का निर्देश दिया। कहा कि राशन वितरण में गड़बड़ी होने पर कोटे की दूकान निलंबित कर दी जाएगी।
जिलाधिकारी इसके बाद वंशगोपाल छपरा व टेंगरही वितरण शिविर पहुंचे। वहां सूची बनने व राहत सामग्री वितरण कार्य धीमा होने पर नाराजगी जताई। एसडीएम व वहां तैनात अधिकारी को निर्देश दिया कि नाम नोट करने की प्रक्रिया सुबह करके दोपहर तक वितरण कर दें। वहीं पीएसी के जवानों से बचाव कार्य संबंधी पूछताछ ंकी। बताया गया कि सोमवार को भी करीब चार सौ लोगों को लाया गया है। जिलाधिकारी ने एसडीएम को निर्देश दिया कि जो कोटेदार बाढ़ प्रभावित गांव में राशन आदि का वितरण नही करता है तो उसके कोटे की दूकान को तत्काल निलंबित कर दिया जाए। राशन आदि का उठान न होने पर ग्राम प्रधान के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाए।