{"_id":"67d722697e60ae925c069b49","slug":"3566-patients-reached-the-health-fair-most-of-them-were-suffering-from-seasonal-diseases-ballia-news-c-190-1-ana1001-135595-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: आरोग्य मेले में पहुंचे 3566 मरीज मौसमी बीमारियों से अधिकतर पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: आरोग्य मेले में पहुंचे 3566 मरीज मौसमी बीमारियों से अधिकतर पीड़ित
विज्ञापन
बलिया। मौसम के बदलाव से बच्चों से लेकर बुजुर्ग की सेहत खराब चल रही है। रविवार को 81 सीएचसी, पीएचसी पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 3566 मरीज पहंुचे। इसमें से अधिकतर मौसमी बीमारियों से पीड़ित थे।
इसमें करीब 80 फीसदी अस्पतालों पर एलोपैथ के चिकित्सकों के अभाव में आयुष, फार्मासिस्ट व वार्डबाॅय ने मरीजों का इलाज व दवा दी। आरोग्य मेला के नोडल एसीएमओ डॉ. योगेन्द्र दास ने बताया कि 3566 मरीजों का इलाज व 25 मरीज को रेफर किया गया।
ग्रामीण क्षेत्रों में पड़ताल के दौरान भीमपुरा संवाददाता के अनुसार मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला मनमानी की भेंट चढ़ता दिख रहा है। डॉक्टर मेले में जाते ही नहीं है, उनकी जगह फार्मासिस्ट ही मरीजों का इलाज कर दवा दे रहे हैं।
विज्ञापन
न्यू पीएचसी किरिहरापुर में आरोग्य मेले में एक बजे तक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक की कुर्सी खाली मिली। चैंबर में फार्मासिस्ट नंदलाल यादव मिले। एएनएम किरन यादव व बिंदु सिंह व चौकीदार प्रशांत मौजूद रहे। लेकिन डॉक्टर कुशाग्र सिंह सहित अन्य कर्मचारी अनुपस्थित मिले।
लखनापार : पीएचसी ईसार पीथापट्टी पर फार्मासिस्ट योगेंद्र कुमार व वार्डबाॅय कृष्ण तिवारी व स्वीपर दुर्गेश कुमार व आयुर्वेदिक डाक्टर ओपी यादव इलाज करते मिले। जबकि केंद्र पर तैनात डॉ. रामकिशुन की आकस्मिक ड्यूटी सीएचसी सिकंदरपुर पर लगी है। फार्मासिस्ट योगेंद्र ने बताया कि केंद्र पर 130 के सापेक्ष 100 प्रकार की दवाएं उपलब्ध हैं। हालांकि यहां पर नौ मरीज ही पहंुचे।
वहीं, ईसार पीठा पट्टी पर राजकीय होमियोपैथिक बंद मिला। न्यू पीएचसी नवानगर में डॉ. वीके राय ने 22 मरीजों का इलाज एवं दवा वितरण किया। इस दौरान वार्डबॉय रोहित आनद, एलटी अरविंद सिंह उपस्थित मिले। पीएचसी बघुड़ी में डॉ रामकिशुन ने 35 मरीजों का इलाज किया। फार्मासिस्ट जितेंद्र यादव ने बताया कि केंद्र पर 140 प्रकार की दवा उपलब्ध हैं।