{"_id":"67c0b413ff1dd0609f0d42b4","slug":"35-km-long-jam-for-12-hours-after-opening-of-vehicular-movement-ballia-news-c-190-1-bal1001-134458-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: वाहनों का परिचालन खुलने से 12 घंटे तक 35 किमी लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: वाहनों का परिचालन खुलने से 12 घंटे तक 35 किमी लंबा जाम
विज्ञापन
नरही। महाशिवरात्रि के मद्देनजर बक्सर प्रशासन और नरही पुलिस की ओर से एनएच-31 पर भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी गई है। इससे 24 घंटे बाद एनएच-31 पर फिर से 12 घंटे तक 35 किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। भरौली गोलंबर से बक्सर के डुमरांव के आगे तक 25 किलोमीटर जाम रहा। उधर, एनएच-922 के साथ ही बक्सर रेलवे स्टेशन रोड पर ज्योति चौक तक जाम लगा रहा। बलिया मार्ग पर भरौली गोलंबर से नरही थाने के आगे लखनुआं मोड़ तक जाम रहा।
महाशिवरात्रि को लेकर एनएच-31 पर प्रशासन ने मंगलवार की शाम से भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी थी। इससे चालकों ने भारी वाहनों को सड़क के किनारे जहां-तहां खड़ा कर दिया। यहां तक कि मंगलवार की रात में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह भी भरौली गोलंबर पर पहुंचे और सड़क को पूरी तरह से वाहनों से खाली करा दिया था। बुधवार को शाम छह बजे जैसे ही भारी वाहनों का आवागमन शुरू हुआ, भरौली गोलंबर पर धीरे-धीरे जाम लगना शुरू हो गया। रात आठ बजे तक सड़क पर भीषण जाम लग गया।
बक्सर-पटना मार्ग पर डुमरांव से लेकर बक्सर रेलवे स्टेशन रोड पर जाम लग गया। भरौली गोलंबर से गाजीपुर मार्ग पर पखनपुरा तक 20 किलोमीटर जाम लगा रहा। गोलंबर से बलिया मार्ग पर नरही थाने के आगे तक 15 किलोमीटर तक ट्रकों का सात घंटे तक जाम लगा रहा। प्रयागराज महाकुंभ मेले से लौटने वाले श्रद्धालुओं की दर्जनों गाड़ियां घंटों तक जाम में फंसी रहीं। बृहस्पतिवार की सुबह 9 बजे तक लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। पूरी रात गाड़ियां सड़क पर रेंगती रहीं। गाजीपुर मार्ग पर चलने वाली सवारी गाड़ियां ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेस वे के निर्माणाधीन मार्ग पर गांवों के रास्तों से निकलने की कोशिश करती रहीं। कुछ गाड़ियां कोटवा नारायणपुर, लटठूडीह मार्ग से होकर आवागमन कर रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
तीन तरफ 300 मीटर फोरलेन बने तो मिलेगी निजात
नरही। भरौली गोलंबर पर लगने वाले जाम को लेकर जो कार्ययोजना भेजी गई है, उसमें तीनों तरफ तीन सौ मीटर फोरलेन बनाने की बात कही गई है, तभी भरौली गोलंबर पर जाम से निजात मिल पाएगी। भरौली गोलंबर से गाजीपुर जिले के करीमुद्दीनपुर तक पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को जोड़ने वाले ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेस-वे के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अशोक कुमार राय ने बताया कि भरौली गोलंबर पर जाम से छुटकारे के लिए तीनों तरफ तीन सौ मीटर फोरलेन सड़क बनाने की जरूरत है। इसकी कार्ययोजना शासन को भेज गई है। एक महीने से भरौली गोलंबर पर जाम लगने के कारण ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य भी प्रभावित है।