{"_id":"6a36d7f3fef957e8af015c87","slug":"341-lakh-farmers-received-the-23rd-installment-of-the-pm-kisan-nidhi-ballia-news-c-190-1-bal1002-166768-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 3.41 लाख किसानों को पीएम किसान निधि की मिली 23वीं किस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 3.41 लाख किसानों को पीएम किसान निधि की मिली 23वीं किस्त
विज्ञापन
बलिया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी कर दी है। इस किस्त के तहत जिले के 3.41 लाख किसानों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से दो हजार की राशि भेजी गई। इससे किसानों के चेहरे खिल गए।
किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हुगली पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर से बटन दबाकर किसानों के खाते में सीधे हस्तांतरित किया।
इसका सजीव प्रसारण कृषि विज्ञान केंद्र सहित समस्त 17 ब्लाकों डवकरा हाल में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। किसान उत्सव के पावन कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र सोहांव पर विभिन्न क्षेत्रों के प्रगतिशील किसान ,महिला किसान एवं किसान संगठनों के सदस्य उपस्थित रहें। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि हर्ष सिंह प्रतिनिधि माननीय परिवहन मंत्री एवं विशिष्ट अतिथि संतोष कुमार पांडेय भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने की। जिले में लगभग 341694 पात्र किसानों के बैंक खाते में 23 वीं किस्त का सीधा हस्तांतरण किया गया। पीएम किसान सम्मान की किस्त प्राप्त होने पर उपस्थित कृषकों के चेहरे खिल गए। उप कृषि निदेशक मनीष सिंह ने सभी किसान बन्धुओं एवं महिला कृषकों का आभार व्यक्त किया।