{"_id":"62bdccbc38a8d647ef25e016","slug":"33-examination-centers-distributed-in-19-sectors-ballia-news-vns661579261","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 सेक्टर में बांटे गए 33 परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
19 सेक्टर में बांटे गए 33 परीक्षा केंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने छह जुलाई को होने वाली यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2022 के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक ली। उन्होंने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट को सख्त निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्र पर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। साथ ही प्रश्न पत्र सावधानीपूर्वक ट्रेजरी से केंद्र तक ले जाया जाए और वापस केंद्र से ट्रेजरी तक लाया जाए।
पुलिस अधीक्षक राजकरण नैयर ने भी सभी सेक्टर पुलिस अफसरों को निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्र पर पुलिस तैनात की जाए और महिला परीक्षार्थियों की जांच के लिए अलग से एक कक्ष बनाया जाए। साथ ही परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार पर किसी को भी मोबाइल फोन या फिर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने की अनुमति न दी जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों की बायोमेट्रिक सत्यापन ठीक से कराया जाए। अगर कहीं पर भी कोई दिक्कत आती है तो तुरंत सूचित किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट और सेक्टर पुलिस पहले से ही एक बार केंद्र पर जाकर उसकी व्यवस्था देख लें। जनपद में परीक्षा के लिए 33 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसकी व्यवस्था के लिए विश्वविद्यालय और प्रशासन की ओर से टीमें लगाई गई हैं। परीक्षा के लिए 19 सेक्टर बनाए गए हैं। सभी सेक्टरों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और सेक्टर पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। यह परीक्षा महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली द्वारा आयोजित की जा रही है।
बीएड प्रवेश परीक्षा की शुचिता कायम रखने की जिम्मेदारी इस बार सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट के अलावा 66 पर्यवेक्षकों के कंधों पर होगी। नामित पर्यवेक्षक एवं मजिस्ट्रेट को केंद्र का निरीक्षण कर तैयारी का सत्यापन करते हुए परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार नकल विहीन परीक्षा कराने का निर्देश दिया गया है। नोडल अधिकारी अरिवंद नेत्र पांडेय ने बताया कि कॉलेजों में आवंटित परीक्षार्थियों की संख्या के अनुसार सिटिंग प्लॉन, पेयजल, प्रसाधन, प्रकाश समेत अन्य सुविधाओं के साथ सीसीटीवी कैमरे तथा वाइस रिकार्डर की व्यवस्था बनाई जा रही है। छह जुलाई को जिले के 09 डिग्री कॉलेज के अलावा दो पॉलिटेक्निक और एक केंद्रीय विद्यालय के अलावा 21 राजकीय और एडेड इंटर कॉलेजों में परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें औसतन 300-300 परीक्षार्थियों के बैठने का प्रबंध किया गया है। केंद्रवार स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ पर्यवेक्षक तैनात किया है। जिला प्रशासन ने निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर मजिस्ट्रेट के अलावा ब्लॉकवार 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की है। अरविंद नेत्र पांडेय ने बताया कि इस बार केंद्र पर तीन अधिकारियों की नियुक्ति जिला प्रशासन की ओर की गई है। इसमें एक केंद्र का प्रतिनिधि, दूसरा स्टेटिक मजिस्ट्रेट और तीसरे में दो पर्यवेक्षक होगें, जो परीक्षा के दौरान पल-पल की निगाहबानी करेंगे।