{"_id":"6148b0818ebc3ebd8a1f2fa9","slug":"33-disconnected-for-not-paying-electricity-bill-ballia-news-vns612709441","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली बिल नहीं भरने पर 33 का काटा कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली बिल नहीं भरने पर 33 का काटा कनेक्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली की चोरी रोकने व बकाया बिल वसूली को लेकर विद्युत विभाग की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को एक्सईएन चंद्रेश उपाध्याय के नेतृत्व में अधिकारियों ने नगर के मीना बाजार में कांबिंग अभियान चलाया। इस दौरान चोरी से बिजली का प्रयोग करने वाले पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसके अलावा 33 बकायेदारों की बिजली काटी और अन्य बकायेदारों से कुल 3.20 लाख की वसूली भी की।
विद्युत विभाग के अधिकारियों की टीम सोमवार की शाम को नगर के मीना बाजार में पहुंची और कनेक्शनों की जांच की। इस दौरान अधिकारियों ने कुल 123 परिसरों के मीटर को बाहर लगवाया। चेकिंग के दौरान 33 उपभोक्ताओं का बकाया 10 हजार से अधिक होने व जमा नहीं करने के कारण उनकी बिजली काट दी। चेकिंग में पांच लोग चोरी से बिजली का प्रयोग करते मिले जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।
उधर, उदयपुरा गांव में एसडीओ एके वर्मा व जेई मनोज यादव की टीम ने कनेक्शनों की जांच कर बकाया जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा। कुल 25 उपभोक्ता बिजली काटे जाने के बाद चोरी से बिजली का प्रयोग करते मिले, इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। इसके अलावा बिना कनेक्शन चोरी से बिजली का प्रयोग कर रहे तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ। कुल 6.15 की वसूली की गई।