फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   32 lakh ki abadi par 400 ssv

32 लाख की आबादी पर 400 एएसवी

Wed, 15 Jun 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Wed, 15 Jun 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
32 lakh ki abadi par 400 ssv
सड़क किनारे होता सांपों का प्रेमालाप - फोटो : अमर उजाला
बारिश के दिनों जिले में सर्पदंश की बढ़ती घटनाओं की वजह से अस्पतालों में एएसवी एंटी स्नैक वैनम दवा की उपलब्धता अवश्य होनी चाहिए। जिले की आबादी करीब 32 लाख है। जिसमें करीब 70 प्रतिशत आबादी गांवों की है। इतनी आबादी को सांपों के दंश से निजात के लिए जिले में कुल करीब चार सौ एएसवी उपलब्ध है।
विज्ञापन


जिसमें से जिला अस्पताल में 225 तथा पीएचसी व सीएचसी पर कुल करीब 175 एएसवी उपलब्ध है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जिला अस्पताल को छोड़कर अन्य सरकारी अस्पतालों में पांच-पांच एएसवी भेजी गई थी। आबादी के लिहाज से एएसवी की उपलब्धता ऊंट के मुंह में जीरा के समान है। 
विज्ञापन



सूत्रों की माने तो पिछले साल बरसात के मौसम में  जिले के किसी भी सरकारी अस्पताल में एएसवी उपलब्ध नहीं था। जिसके चलते सर्प दंश के शिकार मरीजों को केवल रेफर करने का काम किया गया।  इसमें अधिकांश मरीज काल के गाल में समा गए। एएसवी की अनुपलब्धता को लेकर जिला अस्पताल में धरना प्रदर्शन से लेकर आंदोलन तक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जिला अस्पताल छोड़कर जिले के अन्य सरकारी अस्पतालों पर व्यवस्था काफी खराब है। कुछ पीएचसी व सीएचसी पर चिकित्सक व फार्मासिस्ट उपलब्ध ही नहीं रहते, जिसके चलते सर्पदंश के मरीजों को दूर दराज के इलाकों से जिला अस्पताल आना पड़ता है। जिससे काफी देर हो जाती है लिहाजा मरीज को बचाने का प्रतिशत काफी कम हो जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed