फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   318 candidates acquired form

318 उम्मीदवारों ने खरीदे फार्म

Sat, 26 Sep 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Sat, 26 Sep 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
318 candidates acquired form
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर शनिवार के दिन प्रथम चरण के चार ब्लाकों के उम्मीदवारों ने जिला पंचायत सदस्य पद के लिए कुल 318 पर्चे खरीदे। नामांकन पत्र खरीदने के लिए विभिन्न वार्डों के उम्मीदवारों की  उप  संचालक चकबंदी बलिया के कोर्ट में भीड़ लगी रही। सुरक्षा के मद्देनजर वहां पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन


उपसंचालक चकबंदी, बलिया के कोर्ट में सुबह 10  बजे से ही उम्मीदवारों की भीड़ लग गई थी। कतारबद्ध उम्मीदवारों ने एक-एक कर नामांकन पत्र खरीदा। वहीं नामांकन पत्र  खरीदने वाले उम्मीदवारों को ट्रेजरी चालान के लिए कहीं इधर-उधर न भटकना  पड़े, इसके लिए मौके पर ही ट्रेजरी चालान काटने की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन


प्रथम चरण के सहायक निर्वाचन अधिकारी रमाशंकर यादव ने बताया कि अब तक 318  नामांकन पत्र खरीदे गए है। हालांकि शनिवार को रोज से अधिक दावेदार रही। प्रथम चरण के नामांकन  के लिए नगरा, सीयर, रसड़ा, और चिलकहर के उम्मीदवारों को 28  सितंबर को नामांकन पत्र दाखिल करना है। नामांकन पत्रों की जांच 30 सितंबर  को होगी। जबकि वापसी दो अक्तूबर को होगी। प्रतीक चिन्हों का आवंटन तीन अक्तूबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed