{"_id":"5cc87f65bdec22075a3bc49b","slug":"31556643685-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब धनराशि नहीं, दी जाएगी खेल सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब धनराशि नहीं, दी जाएगी खेल सामग्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। युवा कल्याण विभाग की ओर से हर साल युवक व महिला मंगल दल के सदस्यों को खेलकूद सामान की खरीदारी के लिए धनराशि मुहैया कराई जाती थी लेकिन अब धनराशि की जगह खेलकूद सामग्री मुहैया कराई जाएगी। शासन की ओर से जिले के 155 युवक मंगल दल के लिए खेलकूद सामग्री उपलब्ध करा दी गई है। इसका वितरण आचार संहिता की समाप्ति के बाद किया जाएगा।
प्रांतीय रक्षक व विकास दल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से ग्रामीण इलाकों में खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए समय-समय पर कवायद की जाती है। पिछले एक दशक से विभाग की ओर से ग्रामीण इलाकों में गठित युवक मंगल व महिला मंगल दल के सदस्यों तथा दल से जुड़े युवाओं को खेलकूद के लिए हर साल दो हजार रुपये की धनराशि प्रधान व संबंधित मंगल के संयुक्त खाते में भेजी जाती थी लेकिन प्रधानों की ओर से इसको लेकर कोई खास रुचि नहीं लेने के कारण महीनों तक धनराशि खाते में पड़ी रह जाती थी और खेलकूद सामग्री की खरीदारी समय से नहीं हो पाती थी।
धनराशि से सामानों की खरीदारी को लेकर युवक या महिला मंगल दल व प्रधानों के बीच विवाद भी होता रहता था। इसको लेकर वर्ष 19-20 में शासन ने धनराशि के स्थान पर अब फुटबॉल, वॉलीबॉल, वॉलीबाल नेट, लडकियों के लिए रस्सी, रबर की चेस्ट ब्राइडर आदि खेलकूद सामान की आपूर्ति करने की कवायद की है। यह खेलकूद सामान अब सीधे युवक मंगल दल या महिला मंगल दल को उपलब्ध कराया जाएगा। जिला युवा कल्याण अधिकारी की मानें तो जिले में पंजीकृत कुल 155 युवक व महिला मंगल दल के लिए खेलकूद सामग्री शासन की ओर से प्राप्त हो गया है। बताया कि इस बीच आचार संहिता लागू होने के कारण सामानों का वितरण नहीं किया गया है लेकिन आचार संहिता समाप्त होते ही सामानों का वितरण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
कोट
जिले के 155 युवक व महिला मंगल दल के लिए खेलकूद सामग्री शासन से प्राप्त हो गई है। चुनाव समाप्त होने के बाद सामान का वितरण किया जाएगा।- रमेश चंद यादव, जिला युवा कल्याण अधिकारी, बलिया