{"_id":"5cc87f55bdec22074262026c","slug":"31556643669-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में वृद्ध की मौत, तीन जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में वृद्ध की मौत, तीन जख्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। जिले के सहतवार और रसड़ा क्षेत्र में हुई दो दुर्घटनाओं में एक वृद्ध की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सहतवार थाना क्षेत्र के परसा डुमरिया गांव निवासी भुआल (60) एक बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायल वृद्ध को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। वृद्ध भोर में टहलने गया हुआ था।
उधर, रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के गढ़िया गांव के समीप मंगलवार की सुबह स्कूली बस की टक्कर से एक शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से चिकित्सक ने स्थिति गंभीर देख वाराणसी रेफर कर दिया। घायल शिक्षक आसिफ (40) बांसडीह कस्बा के निवासी है जो किसी कार्य से बाइक से मऊ गया था। जैसे ही वह गढ़िया गांव के समीप पहुंचा कि स्कूली बस ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल शिक्षक अंकुर पब्लिक स्कूल बांसडीह में कार्यरत है। वहीं, रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के पहाड़ापुर के पास स्थित टावर के पास मैजिक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायल युवकों को सीएचसी रसड़ा पहुंचाया जहां से एक युवक की हालत नाजुक देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक दोनों घायलों का नाम व पता नहीं मिल पाया था। सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल : रसड़ा। मऊ मार्ग के परसिया गांव के समीप सोमवार की देर रात बाइक सवार तीन युवक नीलगाय से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कराया गया। मऊ जनपद के मधुबनी थाना के फत्तेपुर निवासी बाइक सवार तीन युवक रामजीत (75), बृजेश (30), एवं अश्वनी (35) एक ही बाइक से दोहरी घाट से किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेकर लौट रहे थे। इसी बीच सड़क पार कर रही नीलगाय से टकरा कर बाइक सवार युवक सड़क पर गिर पड़े। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।