फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   प्रशिक्षण में 15कर्मचारी रहे अनुपस्थित, सीडीओ ने चेताया

प्रशिक्षण में 15कर्मचारी रहे अनुपस्थित, सीडीओ ने चेताया

Thu, 18 Apr 2019 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
प्रशिक्षण में 15कर्मचारी रहे अनुपस्थित, सीडीओ ने चेताया
बलिया। लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत टीडी कॉलेज में दूसरे दिन बुधवार को प्रशिक्षण का दौर जारी रहा। दूसरे दिन भी कुल एक हजार कार्मिकों में 15 कर्मचारी अनुपस्थित रहे। इसमें आठ पीठासीन व सात मतदान अधिकारी शामिल थे। सीडीओ बद्रीनाथ सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा है कि प्रशिक्षण में अनुपस्थिति किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 23 अप्रैल तक चलने वाली ट्रेनिंग में शामिल न होने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशिक्षण में कार्मिकों को संबोधित करते हुए सीडीओ ने कहा कि मतदान प्रक्रिया की हर बारीकियों को सीखना जरूरी है। ट्रेनिंग के दौरान बताई जा रही बातों को ध्यान से सुनें। अगर कहीं कोई दिक्कत आ रही है तो उसे बार-बार पूछें। हर हाल में मतदान प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी पूरी स्पष्ट होनी चाहिए। मतदान के दिन शुरू से लेकर अंत तक क्या करना है और क्या नहीं करना है आदि को पूरी गंभीरता से समझ लें। प्रशिक्षण में दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी कृष्ण कांत राय व कृषि अधिकारी विकेश कुमार पटेल ने भी सभी कमरों में जाकर मतदान प्रक्रिया से जुड़ी अहम जानकारियां सबसे साझा की।
विज्ञापन


ड्यूटी कटवाने के लिए मेडिकल बोर्ड के समक्ष होना होगा प्रस्तुत
बलिया। लोकसभा चुनाव में लगाए गए मतदान कार्मिकों की ड्यूटी कटवाने के लिए कोई बहानेबाजी नहीं चलेगी, अगर मेडिकली दिक्कत से कोई ड्यूटी करने में सक्षम नहीं होगा तो मेडिकल बोर्ड की संस्तुति के बाद ड्यूटी से छूट मिल जाएगी। पांच सदस्यों का मेडिकल बोर्ड विकास भवन के सभागार में 20 अप्रैल तक सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे बैठेगा और जांच करेंगे। नोडल अधिकारी कार्मिक व सीडीओ बद्रीनाथ सिंह ने कहा है कि जो कार्मिक किसी चिकित्सकीय दिक्कत से ड्यूटी नहीं कर सकते हैं तो वह अपने आवेदन के साथ बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत हों। अगर मेडिकल बोर्ड संस्तुति करता है तो उन्हें ड्यूटी से मुक्त कर दिया जाएगा। उन्होंने साफ किया है कि बिना किसी खास कारण के किसी की ड्यूटी नहीं काटी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed