फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ददरी मेला के व्यापारियों को मिली राहत

ददरी मेला के व्यापारियों को मिली राहत

Mon, 19 Nov 2018 12:23 AM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
ददरी मेला के व्यापारियों को मिली राहत
बलिया। ददरी मेला में आने वाले व्यापारियों के लिए राहत भरी खबर यह है कि नगरपालिका द्वारा जमीन एलॉट करने के लिए मांगी जा रही चार गुना राशि की जगह केवल 15 फीसदी ही बढ़ाया जाएगा। व्यापारियों की मांग पर जिलाधिकारी के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट ने नगर पालिका के चेयरमैन और ईओ को हिदायत दी है, साथ ही कहा है कि मेले में आने वाले व्यापारियों को जमीन का रेट अचानक से चार गुना बढ़ाना कहीं से उचित नहीं है। इसलिए चार गुना रेट नहीं लिया जाए।
विज्ञापन

ददरी मेला में काश्तकारों को जमीन का मुआवजा जिला प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद नगर पालिका द्वारा बढ़ाकर चार गुना किए जाने के बाद नगर पालिका चेयरमैन ने जमीन का आवंटन टेंडर के माध्यम से करने का निर्णय लिया था, साथ ही व्यापारियों के लिए जमीन का रेट भी चार गुना करने का फरमान जारी कर दिया था। नगर पालिका के इस तुगलकी फरमान का व्यापारियों ने काफी विरोध किया और जिला प्रशासन के अधिकारियों से शिकायत की। उन्होंने आपत्ति करते हुए गुहार लगाई। जिसे जिलाधिकारी ने संज्ञान में लेते हुए नगर मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया। इसपर नगर मजिस्ट्रेट के हस्तक्षेप पर मेला प्रबंधक और व्यापारियों के बीच बैठक हुई, जिसमें मानक रेट से 15 फीसदी अधिक पर सहमति बनी। इसके बाद व्यापारियों ने राहत की सांस ली। इस मौके पर संजय यादव, अखिलेश सिंह, विकास पांडेय, कन्हैया जायसवाल, कुरैसी, बबलू गोंड, जूठन गिरी, उमेश कुुमार आदि मौजूद रहे। नगर मजिस्ट्रेट डा विश्राम ने कहा कि ददरी मेला में व्यापारियों को दिए जाने वाले जमीन का रेट चार गुना किए जाने का मामला उनके समक्ष आया था, जिस पर उन्होंने जिलाधिकारी से वार्ता के बाद नगर पालिका को निर्देशित किया है, कि जमीन का रेट चार गुना बढ़ाया जाना कहीं से उचित नहीं है। व्यापारियों की सहमति से ही रेट बढ़ाए जानेे को कहा गया है। मेले में व्यापारियों का किसी भी कीमत पर उत्पीड़न नहीं होगा।
विज्ञापन


व्यापारियों का नहीं होने देंगें उत्पीड़न : अशोक गुप्ता
बलिया। ऑल इंडिया उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जनपद बलिया के जिला महामंत्री अशोक गुप्ता ने बताया कि व्यापार मंडल को विभिन्न छोटे बड़े व्यवसायियों से यह पता चला कि मेले में जमीन का रेट चार गुना बढ़ाने की तैयारी चल रही है। इस पर जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत और नगर मजिस्ट्रेट डॉक्टर विश्राम को इससे अवगत कराया। जिस पर डीएम ने संज्ञान लेते हुए नगर पालिका को कीमत चार गुना नहीं बढ़ाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि ददरी मेले में व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी हाल में नहीं होने देंगे। उधर, कीमत चार गुना नहीं बढ़ाने जाने से व्यापारियों ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब की दुधारू गाय की मांग
नंदी ग्राम पशु मेले में जुट रहे दुधारू पशुओं के खरीदार
अमर उजाला ब्यूरो
बलिया। ददरी के नंदी ग्राम पशु मेले में दुधारू पशुओं का जमावड़ा लग गया है। मेले में अब गैर प्रांत के व्यापारी भी पशुओं को लेकर आने लगे हैं। हालांकि बिहार के व्यापारियों की संख्या अभी कम है। मेले में गाय और भैंस, घोड़ा-घोड़ी की आवक तेज हो गई है। वहीं, मेले में व्यापारियों की सुविधा को लेकर नगरपालिका परिषद के कर्मचारी तन्मयता से लगे हुए हैं।

पशु मेले में देसी गाय के साथ हरियाणा और पंजाब से भी जर्सी गाएं आने लगी हैं। वहीं, घोड़ा और घोड़ी के साथ ही खच्चर भी मेले में जुटने गए हैं। इनके मेले में आने से खरीद-फरोख्त भी तेज हो गई है। मेले में सबसे अधिक जर्सी बछिया और पंजाब की पड़िया की बिक्री हो रही है। वहीं, दुधारू पशुओं में सबसे अधिक हरियाणा की गायों की मांग है। मेले में बिहार के भी पशु व्यापारी अपने बैलों की जोड़ी के साथ आए हैं। पंजाब के व्यापारी ताजिंदर सिंह, हरप्रीत सिंह, मंजीत सिंह आदि लोगों ने बताया कि कई दशक से हमलोग इस मेले में आ रहे हैं। दुधारू नस्ल की गाय खरीदने के लिए लोगों का हम पर विश्वास है। यह मेले की उपलब्धि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed