{"_id":"5b981059867a55013a6c44ec","slug":"31536692313-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराध रोकने के लिए कानून की जानकारी होना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराध रोकने के लिए कानून की जानकारी होना जरूरी
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में मंगलवार को दीवानी न्यायालय सभागार में प्राविधिक स्वयं सेवकों के प्रशिक्षण का उद्घाटन अपर न्यायाधीश विनोद कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रशिक्षण 11 से 14 सितंबर तक चलेगा, जिसमें 11 एवं 12 सितंबर को तहसील सदर एवं तहसील बांसडीह तथा 13 एवं 14 सितंबर को तहसील बेल्थरारोड, तहसील सिकंदरपुर, तहसील बैरिया, तहसील रसड़ा के अंतर्गत चयनित स्वयं सेवकों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।
अपर न्यायाधीश ने संबोधन में स्वयंसेवकों को बताया कि अपराध रोकने के लिए कानून की जानकारी होना बहुत ही आवश्यक है। केवल दंड मात्र देने से अपराध को खत्म नहीं किया जा सकता है। सचिव पूनम कर्णवाल जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा स्वयं सेवकों को क्या-क्या प्रशिक्षण दिया जायेगा विस्तारपूर्वक बताया गया। लीड बैंक मैनेजर डीके सिन्हा द्वारा बैंक से संबंधित जनता से संबंधित योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने समाज कल्याण से संबंधित योजनाओं, पारिवारिक लाभ योजना, विधवा पेंशन, विधवा पेंशन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के बारे में जानकारी दी। इसी क्रम में नगर आयुक्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बलिया प्रधान न्यायाधीश किशोर न्याय बोर्ड जिला प्रोबेशन अधिकारी सिविल जज (सी/डी) प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय बलिया द्वारा चयनित स्वयं सेवकों को प्रशिक्षण दिया गया।