फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   3152 patients were treated in Arogya Mela

Ballia News: आरोग्य मेले में 3152 मरीजों का हुआ इलाज

Sun, 01 Dec 2024 10:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
3152 patients were treated in Arogya Mela
आरोग्य मेले में 3152 मरीजों का हुआ इलाज
विज्ञापन

बलिया। मौसम का बदलाव लोगों की सेहत पर असर डाल रहा है। जिला मुख्यालय से दूर ग्रामीण क्षेत्रों के रहने वाले लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 81 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ।
सरकारी आंकड़े के अनुसार मेले में चिकित्सकों ने 3152 मरीजों का इलाज किया और दवा दी। 16 मरीजों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया। जबकि धरातल पर एलौपैथ चिकित्सक के अभाव में जन आरोग्य मेले से लोगों का मोहभंग हो रहा है। आयोजन में मरीज नहीं पहुंच पा रहे हैं।
विज्ञापन

वैना, मुरली छपरा, जेपी नगर सहित कुछ स्वास्थ्य केंद्रों को छोड़ दें तो अधिकतर पर 20 से कम मरीज पहुंचे। अधिकतर केंद्रों पर आयुष चिकित्सक व फार्मासिस्ट ने मरीजों की जांच की व दवा का वितरण किया। किसी भी केंद्र पर खून जांच की सुविधा न होने से मरीजों को निराशा हाथ लगी। आरोग्य मेले में अधिकतर मरीज सर्दी, जुकाम, गले में खराश, बुखार, सांस की परेशानी वाले लोग पहुंचे। सर्दी जुकाम खांसी, पेट में दर्द व सीने में जकड़न वाले 543 बच्चों का इलाज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत चितबड़ागांव के न्यू पीएचसी पर आयुष डॉक्टर मोहम्मद शाहिद ने 28 मरीजों का इलाज किया। उन्होंने बताया कि बढ़ जाने से सावधानी की जरूरत है। उन्होंने लोगों को मच्छरों से बचने और गर्म पानी पीने की सलाह दी। तेज बुखार होने पर तत्काल डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह दी। केंद्र पर दवाइयां इत्यादि पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। मेले में फार्मासिस्ट विनय कुमार, एलटी अर्चना कुमारी, वार्ड बॉय अवधेश कुशवाहा, चौकीदार विमलेश कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed