{"_id":"5a6622be4f1c1b8c268b5d79","slug":"31516643006-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेपी के गांव से विद्युतीकरण का कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेपी के गांव से विद्युतीकरण का कार्य शुरू
Updated Mon, 22 Jan 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयप्रकाशनगर। जेपी के गृह पंचायत कोड़हरा नौबरार जयप्रकाशनगर की प्रधान के पत्र पर शासन ने गंभीरता दिखाई और वसंत पंचमी से ही वहां विद्युतीकरण का कार्य संसार टोला से शुरू हो गया।
द फेवरीकेट्रस इंडिया बनारस की कंपनी जेपी के गांव में विद्युतीकरण का कार्य शुरू कर दिया है। इसके लिए पहले गांव के प्रधान पति सह समाजसेवी सूर्यभान सिंह ने विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भूमिपूजन किया, फिर संसार टोला में यह कार्य युद्धस्तर पर शुरू हो गया। ग्राम पंचायत कोड़हरा नौबरार की महिला प्रधान रूबी सिंह व उनके पति सूर्यभान सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि पहले शासन में प्रधानों के किसी पत्रक पर कोई खास ध्यान नहीं दिया जाता था। सभी पत्र विचाराधीन रहते-रहते सड़ जाते थे, लेकिन गांव की समस्याओं का समाधान नहीं होता था। आज खुशी है कि योगी सरकार में पंचायती विकास से जुड़े प्रधानों के पत्रक भी कुछ कम नहीं हैं। इस मौके पर साइट इंजीनियर रणविजय सिंह, अखिलेश पांडेय, बृजबिहारी यादव, विभूति यादव, जगलाल यादव, चंदन कुमार, मुकेश सिंह, अरूण सिंह, सुभाष सिंह, पदुम यादव आदि मौजूद रहे।