फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   संजय लीला भंसाली का फूंका पुतला, जमकर की नारेबाजी

संजय लीला भंसाली का फूंका पुतला, जमकर की नारेबाजी

Sun, 03 Dec 2017 11:42 PM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
संजय लीला भंसाली का फूंका पुतला, जमकर की नारेबाजी
बांसडीह। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई अध्यक्ष सोनू सिंह सूर्या के नेतृत्व में रविवार को कचहरी चौराहे पर कार्यकर्ताटों ने पद्मावती फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली का पुतला फूंका। इस दौरान फिल्म के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की। वक्ताओं ने कहा कि महारानी पद्मावती के इतिहास के साथ छेड़छाड़ कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फिल्म पर रोक नहीं लगाई गई तो आंदोलन पूरे देश मे चलेगा। कहा कि किसी की निजी जिंदगी को गलत तरीके से पेश करना ठीक नहीं है। फिल्म समाज को एक नई दिशा देने का कार्य करती है। ये नहीं कि इतिहास में बदलाव कर नई पीढ़ियों को भटकाया जाय। इस मौके पर आदर्श श्रीवास्तव, कन्हैया, अंकित सिंह, विशाल, शुभम, ऋषि सिंह, अंशु गोंड़ , अमित शाह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed