फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   सड़क हादसे में एक की मौत, 11 घायल

सड़क हादसे में एक की मौत, 11 घायल

Sat, 02 Dec 2017 10:22 PM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में एक की मौत, 11 घायल
बलिया/ मनियर।
विज्ञापन

जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में दो की मौत हो गई जबकि 13 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को आसपास के लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मनियर थाना क्षेत्र के छितौनी निवासी गुड्डू (18) पुत्र जमालुद्दीन, आमिर (20) पुत्र तसैउवर एवं सद्दाम (22) पुत्र मनैउवर तीनों एक बाइक पर सवार होकर मनियर जा रहे थे। अभी हनुमान मंदिर के समीप पहुंचे ही थे कि विपरीत दिशा से आया सांड बाइक पर कूद गया। जिससे बाइक पर सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां गुड्डू ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसी क्रम में सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के वरवां निवासी शत्रुघ्न धोबी (19), गड़वार थाना क्षेत्र के सरयां निवासी रवींद्र (60), कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर शशिकुमार (24), शास्त्रीनगर निवासी चन्दन (25), बैरियां कोतवाली क्षेत्र के दयाछपरा निवासी गुड़िया देवी (25), बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के बड़की सेरीया निवासी आकांक्षा (12) पुत्री विमलेश, फेफना थाना क्षेत्र के एकवनी मठीया निवासी संजय कुमार (22), नसीराबाद निवासी संजीव (40) सड़क हादसे में घायल हुए।
विज्ञापन

मनियर: थाना क्षेत्र के रामनारायण सिंह कोल्ड स्टोरेज के पास छितौनी निवासी बाइक सवार तीन युवक आमिद (20) हिसामुद्दीन (22) व गुड्डू (25) बुधवार की रात भैंसे से टकराकर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पहुंचाया, हालत नाजुक होने पर तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान गुड्डू की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जाता है कि उक्त गांव निवासी तीनों युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर सुखपुरा थाना क्षेत्र के नूरपुर में रिश्तेदारी में जा रहे थे। घर से महज 2 किलोमीटर के बाद कोल्ड स्टोरेज के पास पहुंचे ही थे कि कुत्ते ने उन्हें दौड़ा लिया कुत्ते के काटने के डर से गाड़ी की गति तेज कर दी तब तक सामने भैंसा आ गया। जिससे टकराकर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने 100 नंबर व 108 पर फोन कर एंबुलेंस को बुलाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर ले गए, जहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान देर रात गुड्डू की मौत हो गई मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed