{"_id":"59fca56e4f1c1b8d698b9371","slug":"31509729646-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा व्यापारियों को लाइसेंस नवीनीकरण से दी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवा व्यापारियों को लाइसेंस नवीनीकरण से दी राहत
Updated Fri, 03 Nov 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। बलिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की बैठक विशुनीपुर स्थित दवा मार्केट के डीएमटी कटरा में शुक्रवार को हुई। जिसमें दवा व्यापारियों ने अपने सर्वोच्च संगठन इंडिया ग्रेजुएशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट के आगरा में होने वाले चुनाव के लिए चर्चा की। जिलाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह ने कहा कि दवा व्यापारी लगभग दो वर्षों से नई-नई समस्याओं से जूझ रहे हैं। सबसे बड़ी समस्या अधूरी तैयारी के साथ लागू किए गए जीएसटी को लेकर हो रही है। अभी तक सरकार और दवा व्यापारियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इसी बीच दवा व्यापारियों के लिए एक बड़ी राहत भारत सरकार ने 27 अक्टूबर को गजट करा कर देने का काम किया है। हर साल दवा के लाइसेंस नवीनीकरण एवं नवीनीकरण सर्टिफिकेट की वैधता समाप्त कर दी गई है।
सरकार ने ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट से नहीं हटा दिया है। पहले जारी लाइसेंस की अवधि समाप्त होने से पूर्व नवीनीकरण कराना पड़ता था। जिसकी पूरी प्रक्रिया की अनुमति लेने के बराबर थी। अब नवीकरण कराना नहीं पड़ेगा। केवल 5 वर्ष पर लाइसेंसधारी को इसकी फीस जमा करनी होगी। इस नए एक्ट के लागू हो जाने से अब दवा व्यापारियों का दोहन नवीनीकरण के नाम पर नहीं हो सकेगा। इस मौके पर राजेश, राकेश, अनिल तिवारी, राजकुमार, विनोद मिश्र, नफीस, विजय, फरदीन आदि लोग मौजूद रहे। संचालन संगठन के सचिव अरूण कुमार गुप्त ने किया।