फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   जिला प्रशासन और मंत्री पर बरसे छात्रनेता

जिला प्रशासन और मंत्री पर बरसे छात्रनेता

Wed, 30 Aug 2017 10:52 PM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
जिला प्रशासन और मंत्री पर बरसे छात्रनेता
बलिया। एससी कालेज के छात्रनेताओं की बैठक बुधवार को कालेज के छात्रसंघ भवन के सभागार में आयोजित की गई। जिसमें पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के संयोजक नागेंद्र बहादुर सिंह झुन्नू व जिला संयोजक मानवेंद्र विक्रम सिंह को संगीन धाराओं में गैर जनपद के कारागार में भेजने पर कड़े शब्दों में निंदा की। इसके साथ ही जिला प्रशासन एवं जिले के मंत्री पर जमकर बरसते हुए सरकार की आलोचना की।
विज्ञापन


बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विज्ञान मंत्री रंजीत यादव ने कहा कि अहिंसात्मक तरीके से बलिया बंद करा रहे छात्रनेताओं को जिस तरीके से हिरासत में लेकर प्रताड़ित किया जा रहा है। उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि यह कार्रवाई जिले के मंत्री के इशारे पर किया जा रहा है। एक साल पूर्व नरही गोली कांड में छात्रनेताओं से मदद मांगने वाले अपना समय भूल गए कि किस तरीके से पुलिस ने उनके ऊपर फर्जी केस दर्ज कर कार्रवाई की थी। आज जब छात्रों के साथ उतरने की बारी आई तो मंत्री साहब पुलिस वालों के साथ हो गए है।
विज्ञापन


चेताया कि अगर शीघ्र जिला प्रशासन झुन्नू सिंह व मानवेंद्र विक्रम सिंह नहीं छोड़ती है तो गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे। इस मौके पर रमेश गिरी, संटू कुशवाहा, शुभम पंडित, सूरज तिवारी, गुड्डू यादव, सूरज गुप्ता, लड्डू यादव, शशांक सिंह, विशाल सिंह, विशाल सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता मयंक चौबे और संचालन पिंटू यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed