{"_id":"597a2c2c4f1c1b8f718b475b","slug":"31501178924-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को योजनाओं के बारे में दी गई जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को योजनाओं के बारे में दी गई जानकारी
Updated Thu, 27 Jul 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी के अवसर पर विकास खंड नवानगर में गुरुवार को तीन दिवसीय अंत्योदय मेला/प्रदर्शनी आयोजित गई। जिसका शुभारंभ बीडीओ चंद्रमोहन कन्नौजिया ने पं. दीनदयाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।
इस दौरान कृषि विभाग, महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार, डा. भीमराव अम्बेडकर सहायता समूह, स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्टाल लगाकर आमजन को कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। वहीं सूचना विभाग द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन वृत्त पर चित्र प्रदर्शनी लगाई गई तथा लोकगीत गायक राजनाथ जोशी एवं जयप्रकाश ने गीत के माध्यम से सरकार की योजनाओं का बखान किया। बीडीओ पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंडित जी ने अपने सहपाठी श्री बाबू महाशब्दे व श्री सुन्दर सिंह भंण्डारी के साथ मिलकर राष्ट्र एवं समाज के लिए कार्य प्रारम्भ किया। कानपुर में उन्होंने समाज कार्य में अग्रणी भूमिका निभाई। कहा कि पं. दीनदयाल ने एकात्मकवाद के आधार पर एक ऐसे राष्ट्र की कल्पना की थी। जिसमें विभिन्न राज्यों की संस्कृतियां विकसित हो और एक ऐसा मानव धर्म उत्पन्न हो। जिससे सभी धर्मो का समावेश हो।