फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   31 beneficiaries did not get PM house built

Ballia News: 31 लाभार्थियों ने नहीं बनवाया पीएम आवास, नोटिस जारी

Wed, 26 Apr 2023 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
31 beneficiaries did not get PM house built
बलिया। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत अलग-अलग वर्षों में लाभार्थियों को धनराशि जारी की गई है। बीते वित्तीय वर्ष 2022-23 में स्वीकृत 22199 के सापेक्ष 125 लाभार्थियों का खाता पीएफएमएस सर्वर पर सत्यापित नहीं होने के कारण इनके खाते में धनराशि नहीं पहुंची है। जबकि 4239 आवास पूरे होने की कगार पर हैं। इसके पूर्व के वर्षों में धनराशि प्राप्त होने के बावजूद आवास निर्माण नहीं कराने वाले 31 लाभार्थियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

वर्ष 2015-16 में पूर्व से संचालित इंदिरा आवास योजना के स्थान पर केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना को लागू किया। इस योजना के तहत आवास आवंटन के तरीकों में भी बदलाव करते हुए सेक (सामाजिक, आर्थिक, जातीय, गणना) सूची में शामिल गरीबों को आवास देने का प्रावधान किया गया था। हालांकि यह योजना पूरी तरह वर्ष 2016-17 में धरातल पर उतरी। समयबद्ध तरीके से योजना का लाभ देने के लिए सेक डाटा में आवास के लाभार्थियों की सूची तैयार की गई। इसके बाद हर वर्ष ब्लॉकवार लक्ष्य निर्धारित करते हुए आवास का आवंटन किया गया। जिले में बीते सात वर्षों में जिले में कुल 71679 पीएम आवास का आवंटन किया गया है और अधिकांश आवास बन चुके हैं। बीते वित्तीय वर्ष के आवंटित कुल 22199 के सापेक्ष 125 लाभार्थियों का बैंक खाता पीएफएमएस (पब्लिक फाइनेंस मैनेजमेंट सिस्टम) पर सत्यापित नहीं होने के कारण पहली किस्त की धनराशि नहीं पहुंची है। 22070 को पहली, 17993 को दूसरी व 4239 लाभार्थियों को अंतिम किस्त जारी की गई है। इसके अलावा पूर्व के अलग वर्षों में आवंटित आवासों के सापेक्ष 31 लाभार्थियों ने धनराशि लेने के बावजूद आवास का निर्माण नहीं कराया है। विभाग ने इन लाभार्थियों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

000
31 लाभार्थी आवास का किस्त लेकर चले गए शहरों में
सरकार गरीबों को छत मुहैया कराने को लेकर लगातार कवायद कर रही है, लेकिन दूसरी ओर लाभार्थी भी मनमानी कर रहे हैं। कई लाभार्थी ऐसे हैं जो पहली किस्त लेने के बाद आवास निर्माण का कार्य शुरु नहीं कराया और गांव से किसी शहर में कामकाज करने चले गए। विभाग की ओर से अब तक बीते दो वर्षों में कुल 31 लाभार्थियों को चिह्नित किया है। वर्ष 2020-21 में कुल 11424 लाभार्थियों को पीएम आवास का आवंटन किया गया और बतौर पहली किस्त प्रत्येक लाभार्थी के खाते में 40 हजार रुपये की धनराशि भेजी गई। लेकिन 22 लाभार्थियों ने आवास का निर्माण अब तक शुरु नहीं किया। सत्यापन में सामने आया है कि यह लाभार्थी गांव पर नहीं रहते और किसी शहर में कामकाज कर रहे हैं। इसी तरह वर्ष 2021-22 में भी कुल 8635 लाभार्थियों को पीएम आवास आवंटित किया गया। लेकिन नौ लाभार्थियों ने अबतक आवास का निर्माण शुरु नहीं कराया है। इतना ही नहीं यह लाभार्थी गांव पर भी नहीं रहते। विभागीय अधिकारी ने बताया कि इन लाभार्थियों को नोटिस जारी किया गया है, निर्माण शुरु नहीं होने पर रिकवरी की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
सात वर्ष में 71679 पीएम आवास आवंटित
16-17 - 9842
17-18 - 6602
18-19 - 7133
19-20 - 5880
20-21 - 11424
21-22 - 8599
22-23 - 22199
----------------------
बीते वित्तीय वर्ष में पीएम आवास का किस्त लेने वाले सभी लाभार्थियों ने निर्माण कार्य शुुरू कराया है। 4239 आवास अब पूरा होने वाले हैं। काफी पहले के वर्षों में आवंटित आवास के 31 लाभार्थियों ने किस्त लेने के बाद भी निर्माण नहीं कराया लिहाजा उन्हें नोटिस जारी किया गया है। - उमेश मणि त्रिपाठी, पीडी, डीआरडीए, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed