फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   3 quintal gate of house fell on 5 year old child, death

Ballia News: 5 साल के बच्चे पर गिरा घर का 3 क्विंटल का गेट, मौत

Mon, 06 Apr 2026 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
3 quintal gate of house fell on 5 year old child, death
सुखपुरा थाना क्षेत्र के जीराबस्ती निवासी राजेश ठाकुर का पांच वर्षीय मृतक पुत्र देवांश ठाकुर। फा - फोटो : शहर के रामलीला मैदान ​स्थित सराफा शोरूम में ग्राहकों की लगी भीड़।
बलिया। सुखपुरा थाना अंतर्गत हनुमानगंज के वृंदावन काॅलोनी निवासी राजेश ठाकुर के घर का लोहे का मुख्य गेट शनिवार को गिर गया। इसके नीचे दबने से उनके पांच वर्षीय पुत्र देवांश ठाकुर की मौत हो गई। राजेश ठाकुर ने पुलिस को तहरीर देकर मिस्त्री पर लापरवाही से गेट लगाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पांच महीने पहले से वृंदावन काॅलोनी में घर बनवाकर रहते हैं। लोहे का 3 क्विंटल का मेन गेट स्थानीय एक मिस्त्री से बनवाया गया था। मकान के निर्माण के दौरान ही मुख्य गेट लगवाया गया था। उन्होंने बताया कि परिवार के सदस्य छाेटे गेट से आते-जाते थे। बड़ा वाला गेट बंद रहता था। शनिवार को हम लोग घर पर ही थे।
विज्ञापन

भांजा लड्डू मेन गेट खोल कर बाइक से बाजार के लिए चला गया। उसके जाने के बाद बेटा देवांश गेट को बंद करने लगा।
इसी दौरान दीवार में लोहे के गेट को फिक्स करने के लिए लगा कब्जा निकल गया। गेट बेटे की शरीर पर गिर गया। देवांश के सिर पूरी तरह से चपेट में आने से फट गया। अत्यधिक खून गिर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेट के गिरने की आवाज सुनकर घर के लोग दौड़ पड़े। किसी तरह से गेट हटाकर उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। राजेश ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद मां पूजा का रो रोकर बुरा हाल है। उधर, राजेश ठाकुर ने शाम को बच्चे महावीर घाट पर दाह संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष रत्नेश दुबे ने बताया कि राजेश ठाकुर की तहरीर पर मिस्त्री के खिलाफ जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed