{"_id":"57cd82c14f1c1ba830318193","slug":"3-gold-ke-sath-ballia-pratham","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन गोल्ड के साथ बलिया आया प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन गोल्ड के साथ बलिया आया प्रथम
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Mon, 05 Sep 2016 08:05 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी से कराटे प्रतियोगिता में मेडल जीत कर वापस लौटे कराटे के प्रतिभागी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पोर्ट्स सोतोकान कराते डू एसोसिएशन के तत्वावधान में नौंवीं एसएसकेएफ कराते प्रतियोगिता का आयोजन वाराणसी के पटेल धर्मशाला में हुआ। इसमें जिले के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्ग में तीन गोल्ड, नौ सिल्वर और तीन ब्रोंज हासिल कर अंकों के आधार पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। मेडल जीतकर लौटने के बाद सोमवार की सुबह मॉडल रेलवे स्टेशन पर खिलाड़ियों का स्वागत फूल मालाओं से किया गया।
प्रतियोगिता में 9-10 आयु वर्ग में श्रीया गुप्ता को दो सिल्वर, सपना सिंह को एक सिल्वर तथा एक ब्रोंज, आयुष सिंह को एक गोल्ड अमन पासवान, सूरज पासवान को एक-एक ब्राेंज, हर्षित सिंह को एक सिल्वर तथा आदित्य शुक्ल को एक सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ है। इसी क्रम में 11-12 आयु वर्ग में अमन राय, शांभवी सिंह ,नरेंद्र देव, आकाश, अंकित और विशाल को एक ब्राेंज मेडल दिया गया, जबकि आयुष कुमार, अभय वर्मा को एक-एक सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ। वहीं 12-13 आयु वर्ग में कृति पाठक ,गौरव, अभिनव यादव, बारिश अली, अभिषेक बिंद, बेलाल अतहर, विपीन सोनी को एक-एक सिल्वर मेडल तथा
अंबुज यादव को एक गोल्ड तथा विपिन सोनी एक गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ। अपने सभी अंकों के आधार पर बलिया को प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। चेयरमैन डॉ. अरुण सिंह तथा अध्यक्ष डॉ. अभिनव नाथ तिवारी ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर कोच एलबी रावत, कमल यादव, नकुल, धनंजय यादव, संजय पासवान आदि मौजूद रहे।