फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   2914 patients were treated, 20 got Ayushman cards

Ballia News: 2914 मरीजों का हुआ इलाज, 20 के आयुष्मान कार्ड बने

Mon, 14 Apr 2025 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
2914 patients were treated, 20 got Ayushman cards
बलिया। जिले के सीएचसी और पीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। कुल 2914 मरीजों का इलाज किया गया। इसमें 1316 पुरुष, 1100 महिला, 498 बच्चे थे। 15 मरीजों को रेफर किया गया और 20 के आयुष्मान कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन

भीमपुरा : न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किड़हिरापुर में दोपहर एक बजे अधीक्षक की कुर्सी खाली मिली। मरीजों का कहना था कि डाॅक्टर कभी नहीं आते है। चेंबर में फार्मासिस्ट नंदलाल यादव सहित अन्य कर्मचारी मौजूद मिले। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. राकेश सिंह से इस बाबत पूछा गया तो वह जवाब देने से बचते रहे।
विज्ञापन

जयप्रकाश नगर : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुरली छपरा पर डाॅ. आनन्द शर्मा के नेतृत्व में 46 रोगियों की जांच व उपचार किया गया। प्रभावती देवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयप्रकाश नगर पर फार्मासिस्ट आशुतोष तिवारी, नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कर्ण छपरा पर फार्मासिस्ट आत्मा सिंह, नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहुआरा पर वार्डबॉय संजय तिवारी, नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टोला शिवन राय पर वार्ड बॉय रूपनारायण सिंह ने मरीजों की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पूर पर फार्मासिस्ट के सहारे आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। डॉक्टर अनुपस्थित रहे। फार्मासिस्ट पंकज कुमार सिंह देख रहे थे। इंदरपुर : न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किशोरगंज पर किसी चिकित्सक की नियुक्ति नहीं हैं। फार्मासिस्ट अजय कुमार सिंह व होमियोपैथिक चिकित्सक ने मरीजों का उपचार किया।

न्यू पीएचसी भीमपुरा नंबर दो पर आयुष चिकित्सक डाॅ. अजीत कुमार व होमियोपैथिक चिकित्सक डाॅ. अरुण कुमार व डाॅ. विनय कुमार मिश्र ने मरीजों का इलाज किया। न्यू पीएचसी मालीपुर में आयुष चिकित्सक डाॅ. खालिद व न्यू पीएचसी इंद्रौली मलकौली पर फार्मासिस्ट दिग्विजय सिंह ने उपचार किया। चितबड़ागांव : डाॅ. मोहम्मद शाहिद चिकित्सा केंद्र में मौजूद थे। कुल 32 मरीजों का उपचार किया गया। दुबहर: शिवपुर दियर नई बस्ती ब्यासी, अखार स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 31 मरीजों का पंजीकरण कर दवा वितरित की गई। नगरा : पीएचसी पर 70 मरीजों का इलाज किया गया। सिकंदरपुर : नवानगर ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले पांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 93 मरीजों का इलाज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed