फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   29 harvest victims got residential lease

29 कटान पीड़ितों को मिला आवासीय पट्टा

Thu, 07 Jul 2022 09:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 09:24 PM IST
विज्ञापन
29 harvest victims got residential lease
बैरिया तहसील सभागार में आवासीय पट्टा वितरित करने के बाद कटानपीड़ितों के खड़े सांसद वीरेंद्र सिं - फोटो : BALLIA
वर्षों से एनएच-31 पर झुग्गी बनाकर रह रहे कटान पीड़ितों में 29 कटान पीड़ितों को गुरुवार को सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त व जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने आवासीय पट्टा वितरित किया। सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने प्रशासनिक अधिकारियों से अपने दायित्वों के प्रति गंभीर होने को कहा। कहा कि जो लोग जनहित के कार्यों में लापरवाही बरत रहे हैं, उनके खिलाफ जिलाधिकारी को जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन

सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने बैरिया तहसील में सामान्य जाति के लोगों को 10 प्रतिशत आरक्षण के क्रम में तहसीलदार द्वारा प्रमाण पत्र जारी करने में अनावश्यक देरी करने, बैरिया तहसील के न्यायालयों के सरकारी फाइल दलालों द्वारा घर ले जाने पर नाराजगी जताई। जिलाधिकारी से दोनों प्रकरणों की जांच कराने व सम्बन्धितों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। सांसद ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली का खाद्यान्न होम डिलीवरी के नाम पर ठेकेदार द्वारा कोटेदारों के दुकान पर पहुंचाने के बजाय मेन रोड पर ही खाद्यान्न उतार देने पर रोक लगाने को कहा। साथ ही 29 कटान पीड़ितों के बाद जो शेष कटान पीड़ित एनएच-31 पर शरण लिए हुए हैं। उन्हें तत्काल आवासीय भूमि का पट्टा उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी को कहा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने कहा कि सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त के निर्देश पर आवासीय पट्टा उपलब्ध कराया गया है। एनएच-31 पर कुल 84 परिवार शरण लिए हुए हैं। 29 को पट्टा दिया गया है। शेष को जल्द ही आवासीय पट्टा दे दिया जाएगा। इसके लिए भूमि का चिन्हांकन किया गया है। जिलाधिकारी ने कटान पीड़ितों को आवासीय पट्टा उपलब्ध होने के बाद प्रधानमंत्री आवास व मुख्यमंत्री आवास उपलब्ध कराने का भी भरोसा दिया। इस दौरान एसडीएम आत्रेय मिश्र, वीडीओ प्रवीण वर्मा, नायब तहसीलदार रजत सिंह, ब्लाक प्रमुख कन्हैया सिंह, राकेश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, विजय बहादुर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल संरक्षण के कार्यों का किया निरीक्षण
सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त व जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल बहुप्रतीक्षित भागड़ नाला रानीगंज में हो रहे जल संरक्षण के कार्यों का निरीक्षण किया। इसके लिए सम्बन्धित अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की सराहना की। इस कार्य के लिए जिला प्रशासन की तरफ से हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया। सांसद व जिलाधिकारी करमानपुर में व महाराज बाबा के मठिया तिवारी के मिल्की में भी भागड़ नाला में हो रहे साफ सफाई व खुदाई के कार्यों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस तरह की व्यवस्था कर की जल भराव से कही भी खेती को नुकसान न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed