फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   28 direct trains to New Delhi

28 से नई दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन

Sat, 22 Oct 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला/बलिया Updated Sat, 22 Oct 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
28 direct trains to New Delhi
फेफना स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते डीआरएम एसके कश्यप तथा विधायक उपेंद्र तिवारी।
माडल रेलवे स्टेशन का शनिवार को डीआरएम एके कश्यप ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीआरएम एके कश्यप ने बताया कि 28 अक्तूबर को बलिया से सीधे दिल्ली के लिए ट्रेन चलाई जाएगी।  इस ट्रेन का शुभारंभ रेल मंत्री सुरेश प्रभु कर सकते हैं।     माडल रेलवे स्टेशन पहुंचे डीआरएम एसके कश्यप ने प्लेटफार्म नंबर एक, दो का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इस दौरान यात्री सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। टिकट घर के साथ ही स्टेशन परिसर में बने वेंडिंग आदि का भी निरीक्षण किया। कहा कि स्टेशन परिसर में यात्री सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी। मातहत अधिकारियों को भी स्टेशन परिसर को साफ-सुथरा रखने का निर्देश दिया। गड़बड़ी मिलने पर कई मातहतों को फटकार भी लगाई। टिकट काउंटर को सुचारु रूप से चलाने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन


   कहा कि लापरवाही करने वाले कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा। इस निरीक्षण  को रेल मंत्री सुरेश प्रभु के आगमन से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि स्टेशन अधीक्षक संजय सिंह ने बताया कि डीआरएम एसके कश्यप दिल्ली चलने वाली    ट्रेन के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आए हुए थे। बताया कि स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर वीआईपी लाउंज बनाने के लिए धन स्वीकृत हो गया है। इसका निर्माण भी जल्द होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में 23 अक्तूबर को रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा जनपदवासियों को एक साथ कई सौगात देंगे।फेफना से शाहगंज, इंदरा से भटनी तक रेलवे लाइन का दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण, सब्जी और फल के लिए स्टेशन पर शीत भंडार गृह, विधान सभा फेफना को आप्टिकल फाइबर केबल के तहत इंटरनेट से वाई-फ़ाई की सुविधा के अलावा फेफना, सागरपाली, चितबड़ागांव रेलवे स्टेशन का सुंदरीकरण, फेफना जंक्शन पर सुविधापरक ट्रेनों का ठहराव, सिहांचवर ग्राम में भूमिगत रेलवे क्रासिंग जैसे महत्वपूर्ण कार्यों की आधारशिला रखेंगे।  


   फेफना विधायक उपेंद्र तिवारी ने शनिवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने के बाद बताया कि रेल राज्यमंत्री के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की पूरी कोशिश की जाएगी। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बीच तैयारियों का जायजा लेने फेफना रेवले स्टेशन पहुंचे मंडल रेल प्रबंधक ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।


   विधायक ने बताया कि रेल राज्यमंत्री रविवार को 11 बजे स्पेशल ट्रेन से फेफना रेलवे स्टेशन पहुचेंगे, जहां बगल स्थित जूनियर हाई स्कूल में जनता को सम्बोधित करेंगे। तत्पश्चात छह कार्यो का शिलान्यास करेंगे। इस मौके पर भोला ओझा, अशोक गुप्ता, अवलेश कुमार सिंह, नंदलाल सिंह, मनोज पांडेय, हरिनाम  सिंह, सोनू सिंह सहित रेलवे के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed