फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   250 KVA transformer burnt as soon as it was installed

Ballia News: लगाते ही जल गया 250 केवीए का ट्रांसफार्मर

Tue, 08 Aug 2023 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
250 KVA transformer burnt as soon as it was installed
बैरिया। नगर पंचायत के वार्ड-13 में विद्युत आपूर्ति के लिए लगा ट्रांसफार्मर गत 15 दिनों पहले जल गया था। जले ट्रांसफार्मर की जगह पर सोमवार की शाम लगा नया ट्रांसफर रातभर चार्ज करने के बाद मंगलवार को सुबह आठ बजे के लगभग ज्यों ही आपूर्ति के लिए जोड़ा गया, ट्रांसफार्मर तुरंत ही धूं-धूं कर जल उठा।
विज्ञापन

ऐसे में वार्ड नंबर 13 के वासियों में आक्रोश बढ़ गया है। ट्रांसफार्मर के पास जुटे उपभोक्ताओं ने मौके पर से अधिशासी अभियंता को फोन करके समस्या बताई। इसके समाधान के आश्वासन के बजाय वे उपभोक्ताओं को हड़काने लगे। उपभोक्ताओं ने शीघ्र ही ट्रांसफार्मर नहीं लगने पर विद्युत उपकेंद्र पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


बैरिया वार्ड नंबर 13 के प्रदीप गुप्ता, रोहित, सोनू वर्मा, चंदन गुप्ता, आशीष मिश्रा, साकिर अली, सत्यनारायण गुप्ता आदि ने बताया विद्युत आपूर्ति के लिए बैरिया कोल्ड स्टोरेज में लगा 250 केवीए का ट्रांसफार्मर 10 दिन पहले जल गया। हमलोगों ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। बावजूद हमलोगों के यहां का ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। भीषण उमस और गर्मी के दौर में हम लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी मामले को लेकर हमलोगों ने छह अगस्त रविवार को विद्युत उपकेंद्र बैरिया पर पत्रक सौंपा। सोमवार शाम को ट्रांसफार्मर बदला गया। विद्युतकर्मियों ने रात भर चार्ज करने के लिए ट्रांसफार्मर को रखा। मंगलवार सुबह ज्यों ही ट्रांसफार्मर से आपूर्ति चालू की गई ट्रांसफॉर्मर धूं-धूं कर जल गया। ऐसी स्थिति में लगभग 1500 की आबादी पिछले 15 दिनों से विद्युत सुविधा से वंचित है। उक्त लोगों ने जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर की व्यवस्था कराने की मांग अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड चार से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed