फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   25 types of dishes prepared from coarse grains

Ballia News: मोटे अनाजों से तैयार किए 25 प्रकार के व्यंजन

Tue, 12 Sep 2023 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
25 types of dishes prepared from coarse grains
इंदरपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मारक अनुसंधान एवं आरोग्य केंद्र की ओर से मंगलवार को श्री नरहेजी पीजी कालेज नरहीं में स्वावलंबी भारत अभियान के तहत उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन का आयोजन किया गया। शुभारंभ आरएसएस के सह प्रांत प्रचारक सुरजीत ने किया। मोटे अनाजों से तैयार 25 प्रकार के व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई।
विज्ञापन

बीएड की छात्राओं ने बाजरे की टिक्की, बाजरे व मूंग की इडली, मूंगफली की चटनी, मूंग दाल का हलवा, बाजरे की बर्फी, सहजन की चटनी, तीसी की चटनी, मडुआ का लड्डू, जौ की दलिया आदि व्यंजनों को अपने हाथों तैयार किया था। यह प्रदर्शनी काफी सराही गई। मुख्य अतिथि सुरजीत ने कहा कि स्वावलंबी भारत अभियान देश में रोजगार व स्वरोजगार के अवसर पैदा करने के लिए ठोस कदम उठाने के लिए एक महत्वपूर्ण सामूहिक पहल है। इसे आर्थिक, सामाजिक और राजनैतिक क्षेत्र में काम कर रहे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा प्रारंभ किया गया है। विशिष्ट अतिथि विभाग प्रचारक तुलसी राम, सचिव डा. विजय नारायण सिंह, अर्जुन गोपालन, बृजेश पाल, राजीव सिंह चंदेल, प्रदीप कुमार मिश्र, राजेश सिंह, डा. श्वेता सिंह, शोभा मिश्र मौजूद रहीं। संचालन केएम सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed