फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   25 thousand bounty arrested in encounter

Ballia News: 25 हजार का इनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Fri, 18 Jul 2025 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
25 thousand bounty arrested in encounter
बलिया/नगरा। नगरा थाना के रेकुआं नसीरपुर मोड़ के पास से बृहस्पतिवार की भोर में मुठभेड़ के बाद 25 हजार का इनामी सतीश सैनी (25) गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

शराब की दुकान में चोरी सहित विभिन्न थानों में उसपर 22 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। लंबे समय से पुलिस को उसकी तलाश थी। अपर पुलिस अधीक्षक अनिल झा ने बताया कि रेकुआं नसीरपुर मोड़ के पास वाहनों की पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल से आ रहे व्यक्ति को रुकने का इशारा किया गया लेकिन चालक ने बिना रुके पीछे मुड़कर भागने का प्रयास किया।
विज्ञापन

इसपर नगरा पुलिस टीम ने पीछा किया। मोटरसाइकिल सवार ने अपने को पुलिस से घिरता देख फायर कर दिया। पुलिस पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। गिरफ्तार बदमाश सतीश सैनी निवासी गोठवली थाना बांसडीह रोड अपने साथियों के साथ मिलकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 मई व चार जून की रात में पकड़ीडीह में दुकानों से देसी शराब, नकद व स्कैनर की चोरी की थी। नौ मई को थाना गड़वार से मोटरसाइकिल चोरी एवं जमुआंव नहर पुलिया उभांव के पास से 24 मई को लूट की घटना को अंजाम दिया था। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उसपर चोरी सहित अन्य आपराधिक मामलों में 22 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसपर 25 हजार का इनाम घोषित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed