फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   25 teacher sammanit

शिक्षक दिवस पर जिले के 25 शिक्षक सम्मानित

Mon, 05 Sep 2016 08:14 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Mon, 05 Sep 2016 08:14 PM IST
विज्ञापन
25 teacher sammanit
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को अंगवस्त्रम एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते बीएसए डा. राकेश सिंह।
शिक्षक दिवस पर बीएसए डॉ. राकेश सिंह ने जनपद के 25 शिक्षकों को अलग-अलग विधाओं में बेहतर उपलब्धि के लिए सम्मानित किया। इसमें जहां भारत सरकार के एचआरडी मंत्रालय द्वारा स्वच्छता में विशेष स्थान रखने वाले जनपद के सात प्रधानाध्यापक शामिल थे। वहीं शैक्षिक गुणवत्ता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले 18 शिक्षकों को शुमार किया गया।
विज्ञापन



जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर सोमवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कुल 25 शिक्षकों को बीएसए डॉ. राकेश सिंह द्वारा अंगवस्त्र, प्रमाण पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बीएसए ने कहा कि शिक्षक ज्ञान, समृद्धि व प्रकाश का एक बड़ा श्रोत है। इसके प्रकाश पुंज से न सिर्फ शिक्षार्थी का ज्ञानचक्षु खुलता है, बल्कि सर्वसमाज भी आलोकित होता है।
विज्ञापन


प्रत्येक शिक्षक को सामाजिक सरोकारों से नाता रखते हुए शिक्षार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सतत प्रयत्नशील रहना ही एक आदर्श शिक्षक, विचारक और महान दार्शनिक सर्वपल्ली डॉ. राधा कृष्णनन का मंतत्व था। ऐसा करके ही हम उसमहान शिक्षक को न सिर्फ सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते है, बल्कि शिक्षक कहलाने के योग्य हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



राजेश यादव प्रावि सुजानीपुर, हरिशंकर वर्मा प्रावि टोला शिवनराय, नागेन्द्र कुमार पाठक प्रावि अखार, रमाकांत यादव प्रावि सिहांचवर कलां, चन्द्रकांत पाठक प्रावि शिवपुर, रामप्रवेश यादव प्रावि कोटवां नारायणपुर-2, सुधीर कुमार सिंह प्रावि बैरिया, फहिमुलहक प्रावि उदहां, प्रहलाद सिंह प्रावि कल्याणीपुर नम्बर-1, मो. खुर्शीद प्रावि बरवां,

जय बहादुर यादव प्रावि सहुलाई, अंसारूल हक प्रावि बकवां, अवधेश कुमार सिंह प्रावि नरही नम्बर-1, डॉ. सुनील कुमार गुप्त प्रावि वजीरापुर, जयप्रकाश राय प्रावि बनहरा, श्रीमती उषा देवी प्रावि सोनाडीह नम्बर-1, देवेन्द्र कुमार प्रावि आमघाट अखिलेश कुमार सिंह प्रावि मनियर, व भारत सरकार के एचआरडी मंत्रालय द्वारा स्वच्छता अभियान में उल्लेखनीय योगदान हेतु जहीर अंसारी उप्रावि सिकन्दरपुर, उमेश कुमार सिंह प्रावि करमपुर नवीन, तेजप्रताप सिंह प्रावि रसड़ा नम्बर-1, सुरेश चौहान उप्रावि रसड़ा, अनिल कुमार वर्मा प्रावि भीखमपुर, अवनीश कुमार पांडेय प्रावि दयाछपरा नम्बर-1 तथा आलोक कुमार प्रावि गोसाईपुर को सम्मानि किया गया।


चन्द्रखेर मैराथन समिति के सदस्यों ने शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बीएसए डॉ. राकेश सिंह को सम्मानित किया। जबकि बीएसए ने क्यूएमसी के सदस्यों को सम्मानित किया। इस मौके पर मैराथन समिति के सचिव उपेन्द्र कुमार सिंह, प्रदीप यादव, सुधीर सिंह, उमेश सिंह व क्यूएमसी सदस्य संजय कुमार, बीके पाठक, अब्दुल अव्वल, बब्बन यादव, यशवंत सिंह आदि मौजूद रहे।


इसके अलावा बीईओ ओमप्रकाश द्विवेदी, एके राय, मोती चन्द्र चौरसिया, सुभाष गुप्त, अनिल कुमार, नरेन्द्र सोनकर, यशवंत सिंह, सुनील कुमार, हेमंत मिश्र व धर्मेन्द्र कुमार, डीसी सत्येन्द्र राय, ओपी सिंह, अजीत पाठक आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह व संचालन अब्दुल अव्वल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed