फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   2499 vehicles are being junked in 22 police stations, 1220 of them have pending cases

Ballia News: 22 थानों में 2499 वाहन हो रहे कबाड़, इनमें 1220 लंबित मुकदमे वाले

Thu, 05 Jun 2025 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
2499 vehicles are being junked in 22 police stations, 1220 of them have pending cases
बलिया। जनपद के 22 थानों में लंबे समय से 2499 वाहन कबाड़ हो रहे थे। इसमें करीब 1220 वाहन लंबित मुकदमा व 1279 वाहन लावारिस के हैं। जिसमें 521 की नीलामी हो चुकी है, अब सिर्फ 758 वाहन बचे हैं।
विज्ञापन

लंबित मुकदमा वाले वाहनों में दुर्घटना, चोरी और एमवी एक्ट जैसी घटनाओं में बरामद वाहन शामिल हैं। कई थानों में इन वाहनों के रखने तक की व्यवस्था नहीं है। इन वाहनों को वर्षों से सड़क किनारे ही खड़ा किया गया है। समय-सयम पर कोर्ट व विभाग को इससे अवगत कराया जाता है। इन दिनों थानों में पड़े लावारिस वाहनों की नीलामी कर हटाया जा रहा है। अब सिर्फ लंबित मुकदमा वाले वाहन बचे हैं।
विज्ञापन

यूपी बिहार की सीमा से सटे होने के कारण अक्सर शराब व पशु तस्करी के वाहन पकड़े जाते हैं। इसके अलावा सड़क हादसों में क्षतिग्रस्त वाहन लंबे समय तक थानों में पड़े रहते हैं। चोरी व छिनौती जैसी घटनाओं के पर्दाफाश के दौरान बरामद बाइक आए दिन पकड़े जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा ई-रिक्शा, तीन पहिया, कार व ट्रक शामिल हैं। एनएच-31 के नरही, फेफना, दुबहड़ व बैरिया थाने के सामने सड़क किनारे वाहनों को कबाड़ की तरह फेंका गया है। थाने में जगह के अभाव में कई वाहन ऐसे हैं। इन वाहनों की स्थिति काफी खराब हो चुकी है। अन्य थानों में भी लंबे समय से जब्त वाहनों की भी स्थिति ऐसी ही है।

हालांकि पुलिस प्रशासन की टीम समय-समय पर नीलामी की प्रक्रिया अपनाता है लेकिन कई वाहनों के मामले न्यायालयों में लंबित हैं। ऐसे वाहन थानों में अपने आखिरी दिन गिन रहे हैं। सदर कोतवाली में 78 लावारिस बाइक थी, जिसमें सभी नीलामी हो चुकी है। 27 सीज बाइक, 16 चारपहिया वाहन और एक बस व रोड़वेज बस है। वहीं बैरिया थाना में 153 लावारिस व 465 लंबित मुकदमे वाले वाहन है। यही हाल अन्य थानों का भी है, जहां वाहन लंबे समय से जब्त पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed