फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   238 wide land may be acquired for four lane link road

फोरलेन लिंक रोड के लिए हो सकता है 238 चौड़ी जमीन का अधिग्रहण

Sat, 13 Aug 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
238 wide land may be acquired for four lane link road
बलिया। ग्रीनफील्ड के नए अलाइनमेंट को लेकर विभागीय तैयारी तेज हो गई है। करीब 238 फुट चौड़ी जमीन अधिगृहीत की जाएगी। उधर, इसे लेकर किसान चिंतित हो गए हैं। किसानों का मानना है कि फोरलेन निर्माण होने से कई खेत दो टुकड़े हो जाएंगे। ऐसे में सड़क के दूसरे तरफ जाना मुश्किल हो जाएगा। इससे खेती भी प्रभावित होगी। दूसरी ओर 100 से अधिक पेड़ भी काटने होंगे।
विज्ञापन

बिहार से यूपी को फोरलेन से जोड़ने के लिए अब नई कवायद शुरू है। पूर्व में गंगा पुल के बाद भरौली से हैदरिया तक फोरलेन लिंक रोड बनाकर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से जोड़ने की तैयारी थी लेकिन अब भरौली से फोरलेन लिंक रोड ग्रीनफील्ड से जोड़ने की तैयारी है। बताया जाता है कि कुल आठ लेन की सड़क बननी है और बीच में ग्रीन पार्क भी बनाए जाने हैं। इसके लिए कुल 238 फुट चौड़ाई में जमीन अधिगृहीत की तैयारी है। हालांकि अभी इसका खुलासा विभाग की ओर से नहीं किया जा रहा है। लेकिन जिन किसानों की जमीनों का अधिग्रहण किया गया है, वह रकबे के हिसाब से जोड़ कर देख रहे हैं। उधर, गड़हांचल के भरौली, बघौना, एकौनी, टुटुवारी आदि गांवों के किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। बघौना गांव के किसानों का कहना है कि कई जमीनें के आधे से अधिक हिस्सा अधिग्रहण के दायरे में आ रहे हैं ऐसे में शेष जमीनों पर खेती करना काफी मुश्किल होगा। इसके अलावा, कई किसानों के खेत के बीच से सड़क गुजरेगी ऐसे में फोरलेन को किस तरह पार कर खेती होगा। किसानों की मानें तो चकमार्ग और नाली का अस्तित्व समाप्त होने के बाद किसानों के लिए विकल्प देना होगा। उधर, भरौली से करीमुद्दीनपुर तक बनने वाले फोरलेन के बीच 100 से अधिक पुराने पेड़ों को काटना भी पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed