फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   2,370 candidates appeared for the D.El.Ed. exam; 268 were absent.

Ballia News: डीएलएड परीक्षा में 2,370 परीक्षार्थी हुए शामिल, 268 रहे अनुपस्थित

Tue, 22 Sep 2026 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
2,370 candidates appeared for the D.El.Ed. exam; 268 were absent.
राम सिंहासन किसान इंटर कॉलेज से डीएलएड की परीक्षा देने के बाद स्कूल से बाहर निकलते छात्रछात्राए
बलिया। डीएलएड प्रथम सेमेस्टर परीक्षा वर्ष 2026 के द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा सोमवार को जिले के 10 केंद्रों पर हुई। परीक्षा में पंजीकृत 2,638 परीक्षार्थियों में से 2,370 उपस्थित रहे, जबकि 268 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस तरह परीक्षा में करीब 89.8 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। परीक्षा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) पकवाइनार की निगरानी में हुई।
विज्ञापन

डायट से जारी आंकड़ों के अनुसार सत्र 2025 के सबसे अधिक 2,045 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 1,953 ने परीक्षा दी, जबकि 92 अनुपस्थित रहे। इस सत्र में करीब 95.5 प्रतिशत उपस्थिति रही। सत्र 2024 के 482 परीक्षार्थियों में 386 उपस्थित और 96 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

वहीं पुराने सत्रों में उपस्थिति का आंकड़ा काफी कम रहा। सत्र 2023 के 62 में से 24 परीक्षार्थी उपस्थित हुए और 38 अनुपस्थित रहे। सत्र 2022 के 26 में से सिर्फ सात परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 19 अनुपस्थित रहे। सत्र 2021 के सभी 23 परीक्षार्थी परीक्षा से गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रवार आंकड़ों में कुंवर सिंह इंटर कॉलेज, बलिया में सर्वाधिक 351 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। सत्र 2025 में सबसे अधिक 16 परीक्षार्थी शहीद मंगल पांडेय इंटर कॉलेज, नगवा में अनुपस्थित रहे। श्री मुरली मनोहर टाउन इंटर कॉलेज में 14 और कुंवर सिंह इंटर कॉलेज में 13 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। कुल मिलाकर सबसे अधिक 49 परीक्षार्थी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में अनुपस्थित रहे, जिनमें पुराने सत्रों के परीक्षार्थियों की संख्या अधिक रही। वहीं सबसे कम 13 अनुपस्थितियां राम दहिन सिंह इंटर कॉलेज, आमघाट में दर्ज हुईं।
अन्य परीक्षा केंद्रों में राजकीय इंटर कॉलेज बलिया, गुलाब देवी बालिका इंटर कॉलेज, इंटर कॉलेज दिउली, राम सिंहासन किसान इंटर कॉलेज दुबहर और श्री सुखपुरा इंटर कॉलेज सुखपुरा शामिल रहे।

दुबहर क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों पर डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा दो पालियों में शांतिपूर्ण ढंग से हुई। शहीद मंगल पांडेय इंटर कॉलेज नगवां और राम सिंहासन किसान इंटर कॉलेज दुबहर में कुल 86 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed