{"_id":"697ce65034b20eb68c0be7e1","slug":"227-couples-will-take-the-wedding-vows-today-under-the-chief-ministers-mass-marriage-scheme-ballia-news-c-190-1-bal1002-156836-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में आज 227 जोड़े लेंगे फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में आज 227 जोड़े लेंगे फेरे
विज्ञापन
बलिया। गरीब कन्याओं के विवाह में सहारा बनने वाली मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना तीन साल बाद 31 जनवरी को राजकीय पालिटेक्निक ग्राउंड में होगी। इसमें 222 जोड़े वैदिक मंत्रोच्चारण बीच विवाह के बंधन में बंधेंगे। इसके अलावा 5 मुस्लिम जोड़े निकाह पढ़ेंगे।
जिले में सामूहिक विवाह योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ने के बाद ठप हो गई थी। शासन की तरफ से 1300 जोड़े के शादी का लक्ष्य दिया गया है। डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि सुबह 10 बजे राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के मैदान में आयोजन होगा। कार्यक्रम स्थल पर सामूहिक विवाह से संबंधित होर्डिंग्स, पोस्टर, टेंटेज, कैटरिंग, सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, मेडिकल कैंप, सुरक्षा व्यवस्था एवं कंट्रोल रूम की स्थापना के लिए कहा। मेडिकल कैंप में चिकित्सकों एवं आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
इन ब्लाॅकों के जोड़े लेंगे भाग
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में नौ ब्लाॅक के पात्र भाग लेंगे। इसमें रसड़ा के 48, बेलहरी 8, दुबहड़ 15, सोहांव 8, हनुमानगंज 35, पंदह 19, नगरा 41, चिलकहर 30 व गड़वार के 13 पात्र युवक व युवतियां शामिल होंगी।
विज्ञापन
पहले सहारा बनी, फिर योजना हुई थी दागदार
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना 2017 में प्रदेश सरकार ने शुरुआत की और 2018 से जिले में इसका संचालन शुरू हुआ। 2023 के अंत तक 6363 कन्याओं का विवाह कराया जा चुका था। जनवरी 2024 में बांसडीह ब्लॉक के मनियर इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम ने पूरी योजना को कलंकित कर दिया। यहां सामने आए 90 फीसदी फर्जी मामलों ने विभाग की कार्यप्रणाली को कठघरे में खड़ा कर दिया। इसके पूर्व 2019-20 से 2021-22 के बीच ऑडिट में भी गड़बड़ियों का खुलासा हो चुका था। रेवती ब्लॉक के उदहां गांव में जब सत्यापन टीम पहुंची तो कई महिलाएं पहले से शादीशुदा निकलीं, तो कुछ बच्चों की मां बन चुकी थीं। रिपोर्ट जिला प्रशासन ने दबा दी। इससे बिचौलियों का हौसला और बढ़ा और आखिरकार 2024 में योजना का सबसे बड़ा घोटाला सामने आया।
डीएम ने विवाह स्थल का लिया जायजा
बलिया। डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को राजकीय पॉलिटेक्निक ग्राउंड पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी तैयारियां रात तक कर ली जाएं। साथ ही भोजन, उपहार वितरण और विवाह सामग्री की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ ओजस्वी राज, जिला विकास अधिकारी आनंद प्रकाश सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।