{"_id":"57f7b7f84f1c1b6c5326f61c","slug":"22-lakh-ki-sharab-baramad","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 लाख की अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 लाख की अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार
ब्यूरो,अमर उजाला, बलिया
Updated Fri, 07 Oct 2016 08:28 PM IST
विज्ञापन
wine shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के जाम गांव में तीन थानों की पुलिस ने एसपी प्रभाकर चौधरी के नेतृत्व में ट्रक में लदी सीमेंट की बोरी के अंदर रखी गई गोवा निर्मित 22 लाख रुपये की अवैध शराब बरामद की। इस मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
एसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया मुखबिर से सूचना मिली कि मध्य प्रदेश निवासी अभिषेक कुमार गोवा निर्मित छह हजार बोतल अवैध शराब ट्रक से अंबाला से लेकर पटना जा रहा था। इस पर नरहीं, गड़वार व फेफना पुलिस ने जाम गांव के समीप घेराबंदी कर ट्रक की जांच की, जिसमें 60 बोरी सीमेंट के अंदर छह हजार बोतल गोवा निर्मित शराब बरामद किया। जिसकी कीमत 22 लाख रुपये बताई जा रही है। वहीं अभिषेक को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
गोवा निर्मित शराब स्वाट एवं सुखपुरा पुलिस ने सुखपुरा थाना क्षेत्र के नगरी गांव स्थित एक फर्म से एक ट्रक पर करीब 25 लाख रुपये की शराब बरामद किया था। जिसमें तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चालान भी किया गया था। इसमें भी पानी के फिल्टर मशीन की आड़ में धंधा फल-फूल रहा था।