फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

Fri, 12 Apr 2019 10:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान
दुबहड़। क्षेत्र के नगवा गांव स्थित स्वामी त्रिदंडी नाथ के मंदिर पर शुक्रवार को जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य कमलेश यादव के नेतृत्व में जागरूक युवाओं के द्वारा रामनवमी त्यौहार के मद्देनजर स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छता अभियान के फलस्वरूप युवाओं ने मंदिर सहित आसपास के रास्तों, गलियों एवं नालियों का साफ सफाई की।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह ने कहा कि बड़े-बड़े नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा केवल झाड़ू उठाकर स्वच्छता का उपदेश एवं प्रेरणा दे देने मात्र से ही स्वच्छता अभियान का कार्य पूरा नहीं हो सकता है। इसके लिए शासन प्रशासन में बैठे उच्चाधिकारियों एवं उच्च पदस्थ जनप्रतिनिधियों द्वारा वास्तव में अपने आस-पास के वातावरण का साफ सफाई करना होगा। तभी स्वच्छता अभियान के प्रति जन जन में जागृति पैदा होगी। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता नितेश पाठक, अनिल गुप्ता, पप्पू गुप्ता, रामजी राजभर, छोटू यादव, धीरज यादव, हलचल यादव, दरदर गिरी, प्रिंस यादव, अनिल पाठक, आदित्य पाठक आदि युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed