फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   जिला स्तरीय महिला चेतना प्रशिक्षण का हआ गठन

जिला स्तरीय महिला चेतना प्रशिक्षण का हआ गठन

Sat, 19 Jan 2019 10:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 10:25 PM IST
विज्ञापन
जिला स्तरीय महिला चेतना प्रशिक्षण का हआ गठन
रसड़ा। क्षेत्र के राघोपुर स्थित पूर्वांचल ग्रामीण चेतना समिति के प्रांगण में जिला स्तरीय महिला चेतना मंडल का प्रशिक्षण एवं गठन किया गया। महिला हिंसा रोकने के लिए महिलाओं को कानून के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत बतौर मुख्य अतिथि एसएसआई मोतीलाल पटेल, संस्था के निदेशक फादर जॉन मसीह, सुधा व शकुंतला ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया। मोतीलाल पटेल ने कहा कि सरकार महिलाओं के विकास एवं सुरक्षा के प्रति संकल्पित है। महिलाओं को उचित न्याय दिलाने के लिए प्रशासनिक विभाग ने महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर 181, 1090, 100 नंबर जारी किया है। जिसके जरिए महिलाएं विकट परिस्थिति में भी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। संस्था के निदेशक ने महिला संगठन की सराहना करते हुए कहा कि महिला चेतना मंडल का अस्तित्व स्वयं सहायता समूह से जुड़ा हुआ है। उन्होंने महिलाओं को इससे जुड़कर समाज के विकास में आगे आने पर बल दिया। महिला संगठित होकर ही महिला हिंसा को रोकने में सफल हो सकती हैं। इस प्रशिक्षण में 85 महिलाओं ने भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सम्मानित एवं पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed