फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   महिलाओं को मिले त्वरित न्याय, यही आयोग की मंशा

महिलाओं को मिले त्वरित न्याय, यही आयोग की मंशा

Fri, 23 Nov 2018 12:55 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं को मिले त्वरित न्याय, यही आयोग की मंशा
बलिया। राज्य महिला आयोग की सदस्य संगीता तिवारी ने गुरुवार को लोक निर्माण विभाग के डाकबंगले में महिला उत्पीड़न से संबंधित समस्याओं को सुना। उन्होंने सभी पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान कुल 9 महिलाओं युवतियों ने समस्या बताई। उन्होंने कहा कि महिलाओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए सिर्फ अपनी ड्यूटी ही नहीं, बल्कि ईमानदारी से प्रयास भी करें। उन्होंने साफ किया कि आयोग के पास आई शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता पर करना है। इस मौके पर दो महिलाओं ने पति द्वारा दूसरी शादी करने व उत्पीड़न करने की शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई। वहीं तीन महिलाओं ने जमीनी विवाद की परेशानी से निजात दिलाने की बात कही। तिवारी ने मौके पर मौजूद सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह व महिला थानाध्यक्ष सरोज यादव को निर्देश दिया कि इन सभी मामलों में अपेक्षित कार्रवाई कर अवगत कराएं। इस मौके पर समाज कल्याण अधिकारी तिलकधारी, कृष्णकान्त राय मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed