फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   भाजपा के जिला योजना बैठक में मंडल अध्यक्षों काटा जमकर बवाल

भाजपा के जिला योजना बैठक में मंडल अध्यक्षों काटा जमकर बवाल

Mon, 21 May 2018 11:28 PM IST
Updated Mon, 21 May 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के जिला योजना बैठक में मंडल अध्यक्षों काटा जमकर बवाल
बलिया। नगर के बापू भवन टाउन हाल में आयोजित भाजपा की जिला योजना की बैठक में मंडल अध्यक्षों और वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता ने उनकी अनदेखी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। कहा कि थाने से लेकर जिले तक उनकी नहीं सुनी जा रही है। कई मंडल अध्यक्षों ने तो अपने क्षेत्रीय विधायकों पर ही उनकी अनदेखी का आरोप लगाया। इस दौरान काफी देर तक हो-हल्ला चलता रहा। संगठन महामंत्री शिव कुमार पाठक ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया और मंडल अध्यक्षों से एक-एक कर शिकायत सुनी।
विज्ञापन

बैठक के दौरान मंडल अध्यक्षों से उनकी शिकायत नहीं सुनी गई। इसपर वे उग्र हो गए। एक मंडल अध्यक्ष के बोलते ही सभी ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद संगठन महामंत्री ने कहा कि सभी विस के मंडल अध्यक्ष एक-एक अपनी पीड़ा सुनाएं। जिसपर कुछ मंडल अध्यक्षों ने तो यहां तक कहा कि हमारी सुनी नहीं जा रही है। यही हाल रहा तो आगामी लोस चुनाव में हम कर्नाटक से भी बदतर स्थिति में होंगे। इस सरकार में कार्यकर्ता की नहीं बल्कि पिछले सरकार के लोगों के अधिक मामले सुने जा रहे हैं। कुछ ने तो सिकंदरपुर विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों पर कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाया। कुछ ने तो यहां तक कहा कि हमारे नेता मंडल अध्यक्ष होने के बाद भी हमारे मामलों में विपक्ष की पैरवी कर मुकदमा दर्ज करा रहे हैं।
विज्ञापन

इससे पहले नगर के बापू भवन टाउन हाल में भारतीय जनता पार्टी की जिला योजना की बैठक का शुभारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पअर्पित कर किया गया। इसके पश्चात जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे ने मुख्य अतिथि संगठन महामंत्री गोरखपुर शिवकुमार पाठक को अंग वस्त्रम तथा स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। बैठक को संबोधित करते हुये संगठन महामंत्री शिव कुमार पाठक ने कहा कि केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना की शुरूआत इसी जनपद से हुई थी। इस योजना से गरीबों के घरों में गैस चूल्हा जल रहा है। अन्य योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रधानमंत्री देश सेवा के लिए संकल्पित हैं। बैठक में कहा गया कि प्रत्येक मंडल के सेक्टर में एक पिछड़ा गांव का चयन करके उसमें चौपाल लगायी जाएगी। गांव का समुचित विकास कैसे होगा इसके लिए पदाधिकारी एवं सरकार द्वारा तय किये गये नोडल अधिकारी गांव में जाकर वहां की समस्याओं का समाधान करते हुए विकास कराएंगे। बैठक में मुख्य रूप से देवेन्द्र यादव, देवेन्द्र सिंह, विधायक आनन्द स्वरूप शुक्ल, सुरेन्द्र सिंह, धनन्जय कनौजिया, वाल्मीकि त्रिपाठी, राज्य सभा सांसद सकलदीप राजभर, राजधारी सिंह, रामइकबाल सिंह, प्रमिला गुप्ता, माधव प्रसाद गुप्ता, दिनेश्वर सिंह , विजय गुप्ता, नकुल चौबे, अनिल बरनवाल, अमिताभ उपाध्याय, मनोज श्रीवास्तव, संजय मिश्रा, राजेन्द्र गुप्त, मनोरमा गुप्ता, पप्पु पाण्डेय, प्रीयेश, पवनदेव त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे तथा संचालन जिला महामंत्री जय प्रकाश साहू ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed