{"_id":"5afb156e4f1c1bdc408b591d","slug":"21526404462-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीईओ के पहुंचने पर बंद मिला स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीईओ के पहुंचने पर बंद मिला स्कूल
Updated Tue, 15 May 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेल्थरारोड । सरकार की कवायद के बावजूद प्राथमिक शिक्षा की हालत सुधर नहीं रही। मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी यशवंत सिंह सुबह सात बजे जब पूर्व माध्यमिक विद्यालय और प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर दो पर पहुंचे तो प्रधानाध्यापक समेत शिक्षक गायब मिले। विद्यालय की दुर्व्यवस्था देख बीईओ बिफर पड़े तथा शिक्षकों की अनुपस्थिति में खुद छात्रों से प्रार्थना कराई। इस दौरान एकाध शिक्षक विद्यालय पहुंचे।
निरीक्षण के दौरान पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर प्रधानाध्यापक इसरारुल हक़, सहायक अध्यापक निर्मला तिवारी ,कैशर जहां, अनुदेशक हरेंद्र चौहान, परिचालक संगीता तिवारी अनुपस्थित पाए गए । जबकि प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक शमीम सिद्दीकी गैरहाजिर रहे। साढ़े सात बजे तक प्राथमिक विद्यालय सीयर नं तीन बंद पाये जाने पर बीईओ ने नाराजगी जताई ।विद्यालय पर प्रधानाध्यापक समेत सभी अध्यापक अनुपस्थित रहे। विद्यालय परिसर की गंदगी देख अधिकारी भड़क गए तथा साफ- सफाई करने का निर्देश दिया। बीईओ सिंह ने बताया कि अनुपस्थित अध्यापक अनुपस्थिति के संबंध में स्पष्टीकरण तलब किया गया। उन्होंने कहा कि पठन-पठन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अध्यापकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का निर्देश दिया ।अधिकारी के औचक निरीक्षण से विद्यालय में अफरा-तफरी रही ।