{"_id":"5a7f2d374f1c1b410b8b83ab","slug":"21518284087-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदाकर्मियों ने 11 माह के मानदेय के लिए दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदाकर्मियों ने 11 माह के मानदेय के लिए दिया धरना
Updated Sat, 10 Feb 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। एनएचएम के तहत ब्लाक प्रोग्राम मैनेजर तथा डाटा आपरेटर के पद पर करीब एक साल तक कार्य करने के बाद भी उनके मानदेय का भुगतान नहीं किया गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर संविदा पर कर्मचारियों को रखने वाली एजेंसी को ब्लैक लिस्टेड करने के बाद भी मानदेय भुगतान नहीं करने पर संविदा कर्मियों ने शनिवार को सीएमओ आवास पर धरना दिया
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के लिए संविदा पर ब्लाक प्रोग्राम मैनेजर तथा डाटा आपरेटर के पदों पर करीब 34 लोगों की तैनाती ब्लाक स्तर पर की गई। इनसे करीब एक साल तक मिशन के महत्वपूर्ण योजनाओं को सफलता पूर्वक संचालित कराया। जबकि पिछले 11 माह से मानदेय बजट उपलब्ध रहने के बाद भी उनका भुगतान नहीं किया गया। इसके लिए संविदा कर्मियों ने जिलाधिकारी के पास शिकायत की तो उन्होंने संविदा पर नियुक्त करने वाली एजेंसी को ब्लैक लिस्टेड करने के साथ ही संविदा स्वास्थ्यकर्मियों का भुगतान जिला स्वास्थ्य समिति के माध्यम से कराने के लिए सीएमओ को दे दिया। इसके बाद भी सीएमओ द्वारा भुगतान नहीं किया जा रहा था। जिससे आक्रोशित संविदा पर तैनात बीपीएम तथा डाटा आपरेटरों ने सीएमओ आवास पर पहुंचकर उनका घेराव शुक्रवार को किया था। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर संविदा कर्मियों ने शनिवार को सीएमओ आवास पर धरना दिया।संविदाकर्मियों का आरोप है कि जिला स्वास्थ्य समिति के निर्देश पर चार जनवरी को उनका स्क्रीनिंग भी कराया जा चुका है। जबकि सीएमओ ने खुद मिशन के निदेशक को पत्र लिखकर कहा गया है कि उक्त कर्मियों से सीधे कार्य लिया जा रहा है। जिला स्वास्थ्य समिति के निर्देशों के अनुपालन में उक्त कर्मियों का मानदेय की भुगतान की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। इसके बाद भी सीएमओ द्वारा मानदेय का भुगतान नहीं किए जाने पर डीएम 27 जनवरी को तत्काल भुगतान कर सूचित करने का निर्देश दे दिया। इसके बाद भी भुगतान नहीं होने पर संविदा कर्मी बिफर पड़े। इस मौके पर अफजल अहमद, अभिषेक सिंह, आशुतोष सिंह, दिलीप कुमार शुक्ला, समीता सिन्हा, मिथिलेश कुमार, सोमनाथ यादव, धर्मेंद्र सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।