{"_id":"5a57a40a4f1c1b39198b472c","slug":"21515693066-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से निकाली गई कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से निकाली गई कलश यात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रतसर। क्षेत्र के सिकरिया गांव स्थित चोगड़ा-रतसर मार्ग के पास श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा के लिए होने वाले प्रतिष्ठात्मक श्री विष्णु महायज्ञ को शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गई। यज्ञ संयोजक संत नारायण नंद सरस्वती एवं यज्ञ आयोजक गुलाब दास महाराज के नेतृत्व में निकली कलश यात्रा में हजारों महिला एवं पुरुषों ने भाग लिया।
कलश यात्रा की अगली पंक्ति में धर्म ध्वजा लहराते रथ पर सवार अयोध्या, मथुरा, वृन्दावन व मिथिला से आए साधु सन्त चल रहे थे, वहींपीछे भक्तों की लंबी कतार थी। कलश यात्रा में शामिल यज्ञाचार्य संत पंडित प्रकाश मिश्रा ने कहा कि यज्ञ का आयोजन ही विश्व कल्याण के लिए होता है। श्री विष्णु महायज्ञ के होने से निश्चित रूप से देश के मानव-दानव, पशु-पक्षी सबका कल्याण होगा। वहीं मिथिला से पधारे पंडित आशुतोष मिश्रा ने कहा कि श्री विष्णु महायज्ञ से आसपास के सैकड़ों किलोमीटर तक का स्थान शुद्ध हो जाता है। यज्ञ के मुख्य पुरोहित पंडित प्रकाश मिश्रा ने बताया कि यज्ञ आठ से 16 फरवरी तक चलेगा। यज्ञ अवधि के दौरान मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम 15 फरवरी को विधि विधान से किया जाएगा तथा यज्ञ की पूर्णाहुति एवं भव्य भंडारे का आयोजन 16 फरवरी को होगा। कलश यात्रा में अजय यादव, राजेश यादव, मनोज यादव, पिंटू शर्मा, जनार्दन शर्मा, रामाशीष शर्मा, सुशील शर्मा आदि रहे।