{"_id":"5a4290de4f1c1b0f788b51b5","slug":"21514311902-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्ञान विज्ञान मेला के अव्वल प्रतिभागी छात्र सम्मनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्ञान विज्ञान मेला के अव्वल प्रतिभागी छात्र सम्मनित
Updated Wed, 27 Dec 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसड़ा। अखनपुरा स्थित नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर के प्रांगण में मंगलवार को अखिल भारतीय ज्ञान विज्ञान मेला में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों एवं अभिभावकों को सम्मानित किया गया। छात्रों को विद्यालय परिवार ने दसवीं तक नि:शुल्क शिक्षा देने की घोषणा की।
कक्षा 9वीं का छात्र सौरभ चौरसिया अपने सहायक आयुष शर्मा के साथ अखिल भारतीय ज्ञान-विज्ञान मेला में तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय के साथ-साथ परिजनों का नाम भी रोशन किया। प्रबंधक जगदीश सिंह एवं प्रधानाचार्य अनिरुद्ध सिंह ने दोनों छात्रों को सम्मानित कर दसवीं तक की नि:शुल्क शिक्षा देने की घोषणा किया। प्रबंधक जगदीश सिंह ने कहा की प्रतिभा छिपाने से नहीं छिपती है। भविष्य में भी इस तरह की सफलता अर्जित करने वाले छात्र-छात्राओं को इसी तरह प्रोत्साहित किया जाता रहेगा। इस अवसर पर बच्चों के अभिभावक शिवजी चौरसिया, देवेंद्र कुमार शर्मा को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर रणजीत सिंह, व्यास पाण्डेय, कौशल पांडेय, नंदलाल शर्मा आदि रहे। संचालन रामजी ठाकुर ने किया।