फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   2031 women got sterilization done, 14 men also took the responsibility

Ballia News: 2031 महिलाओं ने कराई नसबंदी, 14 पुरुषों ने भी निभाई जिम्मेदारी

Sat, 06 Jan 2024 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
2031 women got sterilization done, 14 men also took the responsibility
जनपद में पिछले नौ माह में 2031 महिलाओं ने परिवार नियोजन के स्थाई साधन नसबंदी को अपनाया। इस अवधि में 14 पुरुषों ने भी जिम्मेदारी निभाई और नसबंदी कराई। इसके अलावा दो बच्चों के बीच में सुरक्षित तीन साल का अंतर रखने के लिए महिलाओं ने अस्थाई साधन को भी अपनाया है। 4051 महिलाएं पोस्ट पार्टम इंट्रायूटेराइन कॉन्ट्रासेप्टिव डिवाइस (पीपीआईयूसीडी), 3333 महिलाएं इंट्रायूटेराइन कॉन्ट्रासेप्टिव डिवाइस (आईयूसीडी) अपना चुकी हैं। 4333 महिलाओं ने तिमाही गर्भनिरोधक इंजेक्शन अंतरा पर भरोसा जताया।
विज्ञापन

परिवार कल्याण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ आनंद कुमार ने बताया कि पहले बच्चे के बाद दूसरे बच्चे के बीच कम से कम तीन साल का अंतर रखने से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर किया जा सकता है। साथ ही मातृ व शिशु मृत्यु दर में कमी भी लाई जा सकती है। बताया कि पुरुष नसबंदी आसान प्रक्रिया है। इसमें सामान्य सा चीरा लगता है। इसमें व्यक्ति को उसी दिन अस्पताल से छुट्टी मिल जाती है। यह महिला नसबंदी की अपेक्षा अधिक सुरक्षित और सरल भी होती है। पुरुष लाभार्थी को सरकारी अस्पताल में नसबंदी कराने पर तीन हजार रुपये प्रोत्साहन राशि एवं महिला लाभार्थी को दो हजार रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed