{"_id":"5cc34e2e867a554753222e04","slug":"201556303406-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालाजार से प्रभावित दो ब्लॉकों का किया निरीक्षण, बचाव के उपाय बताए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालाजार से प्रभावित दो ब्लॉकों का किया निरीक्षण, बचाव के उपाय बताए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन के वरिष्ठ अधिकारी विलियम स्टार ब्यूक, डॉ. क्यलू लेसरसन एवं वेक्टर-बार्न डिजीज के ज्वांइट डायरेक्टर डॉ. वीपी सिंह ने हनुमानगंज ब्लॉक के कालाजार प्रभावित भरतपुरा तथा रेवती ब्लॉक के रत्तीछपरा गांव का निरीक्षण किया। दोनों गांवों में लोगों को कालाजार से बचाव के उपाय बताए गए?
टीम ने गांव में चल रहे छिड़काव कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ पाथ संस्था के दिल्ली एवं लखनऊ टीम के नीरज पांडेय एवं जिला मलेरिया विभाग के अधिकारियों के साथ कालाजार से प्रभावित लोगों से मुलाकात की। इस दौरान आम लोगों से भी बात की। कालाजार से बचने के उपाय बताए। इसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रेवती पर कालाजार उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर आशाओं एवं अन्य कर्मचारियों के साथ बैठक की गई। इसमें आशाओं से कालाजार की जानकारी का आदान-प्रदान किया गया। इस दौरान आशाओं से कालाजार के लक्षण, पहचान और निरोधात्मक उपाय के साथ-साथ संक्रामक रोगी खोज कार्यक्रम के बारे में चर्चा की गई। बैठक के बाद शाम पश्चात सायंकाल को जिलाधिकारी कैंप कार्यालय पर जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में कालाजार को लेकर समीक्षा बैठक हुई। इसमें कालाजार से संबंधित हर बिन्दु पर चर्चा की गई।