फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   करनी सेना ने सपा एमएलसी का पुतला फूंक कर जताया विरोध

करनी सेना ने सपा एमएलसी का पुतला फूंक कर जताया विरोध

Fri, 11 Jan 2019 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
करनी सेना ने सपा एमएलसी का पुतला फूंक कर जताया विरोध
बलिया। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष अवनीश सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को सेना के कार्यकर्ताओं ने टीडी कॉलेज चौराहा पर सपा एमएलसी सुनील यादव साजन का पुतला फूंक कर उनके द्वारा दिए गए बयान पर विरोध जताया। सेना के कार्यकर्ताओं ने सपा एमएलसी से राजपूत समाज से माफी मांगने की मांग भी की। सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष सिंह ने कहा कि सपा एमएलसी साजन ने क्षत्रिय समाज के लिए अमर्यादित शब्द का इस्तेमाल किया है। कहा कि इससे राजपूत समाज का अपमान हुआ है और इसकी निंदा की जाती है। कहा कि सेना इसके लिए साजन को समस्त राजपूर समाज से माफी मांगने के लिए विवश करेगा और माफी नहीं मांगने पर आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर अमित सिंह, दिवेश सिंह, बिट्टू सिंह, सतीश सिंह, आदित्य प्रताप सिंह गोलू, सोनू सिंह, रोहित सिंह, कबाड़ु सिंह, ओमकार सिंह, शक्ति सिंह, झगाड़ु सिंह, भुलन सिंह, अनूप सिंह, प्रिंस सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed